Charger में ये परेशानी हो सकती है। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

कटी हुई चार्जिंग केबल से स्मार्टफोन चार्ज करना पड़ सकता है भारी, Apple ने दी सख्त चेतावनी

स्मार्टफोन की बैटरी को चार्ज रखना बेहद जरूरी हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कटी-फटी चार्जिंग केबल से फोन चार्ज करना आपकी सुरक्षा और डिवाइस दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है?

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन केवल कॉलिंग का जरिया नहीं, बल्कि दैनिक जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। बैंकिंग से लेकर बिल भुगतान और ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर ऑफिस वर्क तक, लगभग हर काम अब मोबाइल पर निर्भर है। ऐसे में स्मार्टफोन की बैटरी को चार्ज रखना बेहद जरूरी हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कटी-फटी चार्जिंग केबल से फोन चार्ज करना आपकी सुरक्षा और डिवाइस दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है?

कटे तार से फोन चार्ज करना कितना खतरनाक है?

अक्सर लोग यह नजरअंदाज कर देते हैं कि उनकी चार्जिंग केबल कई जगहों से कट चुकी है, लेकिन फिर भी उसका इस्तेमाल लगातार करते रहते हैं। कटे हुए तार से चार्ज करते वक्त बार-बार कनेक्शन टूटना और फोन को हिलाना इस बात का संकेत है कि केबल में तकनीकी खराबी है। मगर इस छोटी सी लापरवाही के पीछे बड़े खतरे छुपे हैं।

Apple की चेतावनी

Apple ने अपने आधिकारिक सपोर्ट पेज पर स्पष्ट तौर पर बताया है कि डैमेज केबल या चार्जर से iPhone या किसी भी डिवाइस को चार्ज करना खतरनाक हो सकता है। कंपनी के अनुसार, "डैमेज या खराब क्वालिटी के चार्जर और केबल्स से चार्जिंग करने पर आग लगने, इलेक्ट्रिक शॉक, फिजिकल इंजरी और डिवाइस डैमेज का गंभीर खतरा बना रहता है।"

सुरक्षित चार्जिंग के लिए क्या करें?

  • हमेशा ओरिजिनल और अप्रूव्ड चार्जिंग केबल का ही इस्तेमाल करें।
  • जैसे ही केबल में कट या डैमेज दिखे, उसे तुरंत बदल दें।
  • सस्ते और लोकल चार्जर से बचें, ये न केवल डिवाइस को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि आपकी जान के लिए भी खतरा बन सकते हैं।

कभी न करें ये काम

अगर आप चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन लंबे समय तक सुचारू रूप से काम करे और आपकी सुरक्षा बनी रहे, तो कभी भी कटी हुई चार्जिंग केबल से चार्जिंग न करें। Apple जैसी बड़ी टेक कंपनियों की चेतावनियों को हल्के में लेना भविष्य में भारी नुकसान का कारण बन सकता है।

INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च, प्रियंका गांधी और नेहा बोरा भी साथ में

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करना कितना आसान? राहुल गांधी के मामले से समझिए कानूनी प्रक्रिया

जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संपत्ति को किया जब्त

दिवाली पर दिल्ली में पटाखे जलेंगे या नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ FIR दर्ज, JNU की 11 छात्राओं ने लगाए थे आरोप, BJP का प्रदर्शन