ChatGPT Down And Not Working: शुक्रवार यानी आज 29 मई 2026 को भारत समेत दुनियाभर में अफरा-तफरी मच गई जब AI चैटबॉट ChatGPT ने अचानक काम करना धीमा कर दिया। जिसको लेकर कई यूजर्स ने शिकायत भी की कि ChatGPT साधारण सवालों का जवाब भी नहीं दे पा रहा है और बार-बार Something went wrong और Network Error जैसे मैसेज दिखा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में हजारों यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, Reddit और Instagram पर अपनी परेशानी को शेयर किया साथ ही Downdetector पर भी शिकायतों में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिला रहा है।
जैसा की सभी को पता है कि ChatGPT अब सिर्फ एक चैटबॉट नहीं बल्कि पढ़ाई, ऑफिस वर्क और कंटेंट क्रिएशन का अहम हिस्सा बन गया है। जिसके बाद इसके अचानक डाउन होने से सबसे ज्यादा असर छात्रों, प्रोफेशनल्स और फ्रीलांस क्रिएटर्स पर पड़ा है। इस बीच एक यूजर ने लिखा, "ChatGPT कोडिंग और लिखने के काम में मेरा रोज़ का मददगार रहा है। आज इसने ठीक से जवाब देना ही बंद कर दिया। क्या यह सिर्फ़ मेरे साथ हो रहा है या सबके साथ?" वहीं दूसरे यूजर ने बताया, "कुछ भी लोड नहीं हो रहा है, मेरी आवाज़ को टेक्स्ट में बदलने वाला फ़ीचर काम नहीं कर रहा है। फ़ोन पर ऐप काम नहीं कर रहा, Windows पर ऐप काम नहीं कर रहा, और ब्राउज़र में भी पूरी जानकारी लोड नहीं हो रही है।" इस तरह की पोस्ट्स को देखकर एक बात तो साफ है कि दिक्कत सिर्फ मोबाइल ऐप तक सीमित नहीं थी बल्कि वेब वर्जन और Windows ऐप में भी परेशानी सामने आ रही थी।
वैसे देखा जाए तो OpenAI की तरफ से कोई बड़ा बयान सामने नहीं आया लेकिन इसको लेकर विशेषज्ञ मानते है कि इसके पीछे कई तकनीकी कारण हो सकते हैं। जिसमें से सबसे बड़ा कारण सर्वर पर अचानक बढ़ा लोड हो सकता है क्योंकि दुनियाभर में करोड़ों लोग रोजाना ChatGPT का इस्तेमाल पढ़ाई, बिजनेस आइडिया, रिपोर्ट तैयार करने और कोडिंग जैसे कामों के लिए करते हैं। जिस वजह से ट्रैफिक बढ़ने पर सर्वर पर दबाव आना आम बात है। वहीं देखा गया है कि OpenAI समय-समय पर नए फीचर्स और अपडेट जारी कर रहा है, जिनकी वजह से अस्थायी तकनीकी दिक्कतें भी आ रही है।
ये भी पढ़े: 6G की रफ्तार बदल देगी दुनिया, 2029 तक करोड़ों डिवाइस होंगे कनेक्ट, लेकिन भारत टॉप लिस्ट से बाहर
अगर कभी आपका ChatGPT ठीक से काम ना करे तो कुछ आसान उपाय इसमें आपकी मदद कर सकते हैं:
बताया जाता है कि इस तरह की दिक्कतें आमतौर पर 30 से 60 मिनट के भीतर ठीक हो जाती हैं। जिसको देखते हुए यूजर्स Gemini, Grok और Claude जैसे AI विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते है। आज के समय में AI पर बढ़ती निर्भरता के बीच यह आउटेज दिखाता है कि अब ChatGPT करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है।