UIDAI Security Rules: आप भी नए mAadhaar ऐप के फीचर्स को देखने के बाद सोच रहे है कि इसके जरिए घर बैठे आधार में मोबाइल नंबर बदल लेंगे तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बता दें कि Unique Identification Authority of India यानी UIDAI ने साफ कर दिया है कि अब कोई भी नागरिक ऑनलाइन मोबाइल नंबर या दूसरी जरूरी डेमोग्राफिक जानकारी अपडेट नहीं कर सकता। जिसमें उसमे नाम, जन्मतिथि, लिंग या मोबाइल नंबर बदलने के लिए अब आपको आधार केंद्र जाना ही पड़ेगा। इस नियम सभी यूजर्स पर समान रूप से लागू किया गया है ताकि फर्जी अपडेट और ऑनलाइन फ्रॉड को रोका जा सके।
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐसी कई खबरें सामने आ रही है कि नए mAadhaar ऐप से मोबाइल नंबर आसानी से बदला जा सकता है। लेकिन लोगों के सामने स्थिति पूरी तरह साफ तौर पर नहीं रखी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि UIDAI ने मोबाइल नंबर या किसी भी बायोमेट्रिक/डेमोग्राफिक जानकारी को अपडेट करने के लिए यूजर को उनके नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाकर सत्यापन कराना अनिवार्य बताया है। जिसमें फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन जैसे बॉयोमीट्रिक वेरिफिकेशन शामिल हैं। जिसका सीधा मतलब है कि सिर्फ OTP के जरिए अब आधार में संवेदनशील जानकारी अपडेट नहीं की जा सकेगी। उदाहरण के तौर पर बताए तो आपके आधार में कोई ऐसा नंबर है जो पूरे परिवार के आधार को बनवाने के लिए इस्तेमाल हुआ था और अब आप अपना निजी नंबर इसमें जोड़ना चाहते है तो उसके लिए आपको आधार सेंटर जाना होगा और नंबर के साथ बॉयोमीट्रिक वेरिफिकेशन भी कराना होगा। इसके अलावा अगर आपने काफी लंबे समय से या कभी भी आधार में कोई अपडेट नहीं कराया है तो भी यही प्रक्रिया होगी।
इस जानकारी में बताया गया है कि जिन लोगों ने अभी तक आधार में कोई मोबाइल नंबर लिंक नहीं कराया है। उन्हें भी ऑनलाइन सुविधा नहीं मिलेगी। ऐसे यूजर्स को नया नंबर जोड़ने के लिए सीधे आधार केंद्र जाना होगा। जिसको लेकर सरकार का मानना है कि इससे फर्जी पहचान और साइबर धोखाधड़ी पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।यह भी देखा गया है कि हाल के महीनों में आधार से जुड़े स्कैम तेजी से बढ़े हैं जिसके बाद सुरक्षा नियम और सख्त किए गए हैं।
हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सभी सुविधाओं को बंद नहीं किया गया हैं। जिसमें अगर आपको सिर्फ आधार में पता बदलना है तो यह काम अभी भी ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी दस्तावेज जमा करके My Aadhaar पोर्टल के जरिए एड्रेस अपडेट करना आसान होगा। इसके अलावा नजदीकी आधार केंद्र खोजने के लिए UIDAI Locator का इस्तेमाल भी आप कर सकते है और अपॉइंटमेंट भी ऑनलाइन बुक कर सकते है।
ये भी पढ़े: अब नहीं सताएगी गर्मी, शर्ट के अंदर छिपा ये Mini AC देगा शिमला जैसी ठंडक, नए गैजेट की तकनीक करेगी हैरान
इस नए नियम को डिजिटल फ्रॉड और पहचान चोरी के बढ़ते मामलों को देखते हुए लाया गया है। जिसमें UIDAI अब आधार सुरक्षा को और मजबूत बनाने में लगा हुआ है। इसी स्थिति को देखते हुए एक्सपर्ट्स बताते है कि बॉयोमीट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य होने से फर्जी मोबाइल नंबर अपडेट और गलत इस्तेमाल के मामलों में कमी आ सकती है, जो भविष्य के लिए सही होगा।