Google Street View पर केस। (सौ. Google) 
टेक्नॉलजी

Google Street View ने ली गलत तस्वीर, अर्जेंटीना के पुलिस को मिली शर्मिंदगी

Court Case Google: अर्जेंटीना में Google Street View ने पुलिस अधिकारी की नग्न तस्वीर उसके ही घर के पिछवाड़े से खींची गई। यह घटना साल 2017 की है। जिसपर सख्त कार्रवाई की गई है।

सिमरन सिंह

Google Street View Privacy Violation: अर्जेंटीना में Google Street View से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पुलिस अधिकारी की नग्न तस्वीर उसके ही घर के पिछवाड़े से खींची गई। यह घटना साल 2017 की है, जब वह व्यक्ति अपने निजी परिसर में था और उसके चारों ओर 6 फीट 6 इंच ऊँची दीवार थी। यह तस्वीर Google Street View कार द्वारा ली गई थी, जिसमें न केवल वह पूरी तरह से नग्न दिखाई दे रहा था, बल्कि उसके घर का नंबर और गली का नाम भी साफ़ दिखाई दे रहा था।

“ऑफिस और मोहल्ले में उठानी पड़ी शर्मिंदगी”

पेशे से पुलिस अधिकारी, पीड़ित ने अदालत को बताया कि तस्वीर वायरल होने के बाद, वह अपने कार्यस्थल और आसपास के लोगों के बीच मज़ाक का पात्र बन गया। CBS News की एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने बिना किसी फ़िल्टर या ब्लर के तस्वीर को अपने प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कर दिया, जिससे उसकी पहचान सार्वजनिक हो गई।

2019 में शुरू हुआ केस, अब मिला न्याय

अधिकारी ने 2019 में Google के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन उस समय निचली अदालत ने यह कहते हुए मामला खारिज कर दिया था कि उस व्यक्ति को "मामले की जानकारी नहीं थी।" अब एक अपीलीय अदालत ने उस फैसले को पलट दिया है और गूगल को दोषी ठहराते हुए उसे 10.8 लाख रुपये (12,500 डॉलर) का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

गूगल की दलीलें खारिज, कोर्ट का सख्त रुख

गूगल की ओर से दी गई यह दलील कि “दीवार की ऊंचाई पर्याप्त नहीं थी,” कोर्ट ने सिरे से खारिज कर दी। अदालत ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "यह तस्वीर सार्वजनिक जगह की नहीं, बल्कि किसी के घर की चारदीवारी के भीतर से ली गई है। यह निजता का खुला उल्लंघन है।"

कोर्ट ने कहा – "जैसे जन्म लिया वैसे कोई नहीं दिखना चाहता"

अदालत ने कहा, "कोई भी दुनिया का सामना उसी हालत में नहीं करना चाहता जिसमें वह पैदा हुआ था।" अदालत ने गूगल की लापरवाही को गंभीर बताया और इसे निजता के अधिकार का उल्लंघन माना।

गूगल की नीतियाँ और लापरवाही

गूगल की स्ट्रीट व्यू पॉलिसी के अनुसार, यह चेहरों और गाड़ियों के नंबर प्लेट को अपने आप धुंधला कर देता है। इसके अलावा, कोई भी यूज़र 'Report a Problem' टूल के ज़रिए अपने घर, कार या किसी भी जानकारी को धुंधला करने के लिए कह सकता है। लेकिन इस मामले में गूगल ने कोई सावधानी नहीं बरती, जिसकी वजह से यह गंभीर गलती सामने आई।

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन