Black+Decker 4K Google Smart TV शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च हो चुकी है। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

भारत में लॉन्च हुआ Black+Decker का पहला 4K Google Smart TV, खास फीचर्स से होगा भरपूर

यह A1 सीरीज का हिस्सा है और Android 14 पर आधारित है। यह स्मार्ट टीवी MEMC, DSC और Dolby Vision जैसी एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: Black+Decker ने Indkal टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी करते हुए भारतीय बाजार में अपना पहला 4K Google Smart TV लॉन्च किया है। यह A1 सीरीज का हिस्सा है और Android 14 पर आधारित है। यह स्मार्ट टीवी MEMC, DSC और Dolby Vision जैसी एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

डिजाइन और फीचर्स

Black+Decker 4K Google TV A1 सीरीज में फ्रेमलेस डिजाइन दिया गया है, जो मेटल फिनिश और यूनिबॉडी कंस्ट्रक्शन के साथ आता है। इसमें प्रीमियम पॉलीकार्बोनेट स्टैंड का उपयोग किया गया है। 65-इंच मॉडल में A+ Grade VA पैनल दिया गया है, जो HDR10, HLG और Dolby Vision को सपोर्ट करता है। इसके साथ 4K अपस्केलिंग और डायनैमिक सिग्नल कैलिब्रेटर की सुविधा भी मिलती है। टीवी में 120Hz रिफ्रेश रेट और 36W का साउंड आउटपुट मिलता है, जो बेहतरीन ऑडियो-वीडियो अनुभव देता है। इसमें AI पिक्चर ऑप्टेमाइजेशन और Google वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

ऐप्स और कनेक्टिविटी

यह टीवी Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar और YouTube जैसे प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.2, HDMI 2.1 पोर्ट, USB 3.0 और USB 2.0 पोर्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। DynamIQ Dual AI प्रोसेसर इसकी परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाता है। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

कीमत और उपलब्धता

Black+Decker का यह स्मार्ट टीवी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों पर उपलब्ध है। इस सीरीज का बेस मॉडल 32-इंच स्क्रीन साइज के साथ ₹11,999 में आता है, जबकि 65-इंच 4K मॉडल की कीमत ₹47,999 रखी गई है।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग