Google Messages में आया नया फीचर। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Google Messages में आने वाला बड़ा अपडेट, ग्रुप चैट होगी और भी मजेदार!

जिससे ग्रुप चैट का अनुभव पहले से भी बेहतर होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही एक यूनिक लिंक और QR कोड फीचर पेश किया जाएगा, जिससे नए यूजर्स को ग्रुप में जोड़ना पहले से भी आसान हो जाएगा।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: गूगल अपने मैसेजिंग ऐप Google Messages में नए फीचर्स जोड़ने की तैयारी में है, जिससे ग्रुप चैट का अनुभव पहले से भी बेहतर होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही एक यूनिक लिंक और QR कोड फीचर पेश किया जाएगा, जिससे नए यूजर्स को ग्रुप में जोड़ना पहले से भी आसान हो जाएगा।

क्या होगा नया?

9To5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया फीचर Google Messages के बीटा वर्जन (20250331_02_RC00) में देखा गया है। इसमें खासतौर पर ग्रुप इनवाइट लिंक और QR कोड की सुविधा दी जाएगी, जिससे यूजर्स किसी ग्रुप में सीधे स्कैन करके शामिल हो सकेंगे।

  • ये लिंक और QR कोड सीमित समय के लिए ही वैलिड रहेगा और कुछ दिनों के बाद अपने आप निष्क्रिय हो जाएगा।
  • यूजर्स कभी भी इनवाइट लिंक को रीसेट कर सकेंगे, जिससे ग्रुप की प्राइवेसी बनी रहेगी।
  • इस फीचर का उद्देश्य सिर्फ पर्सनल और प्राइवेट ग्रुप्स को ज्यादा सिक्योर बनाना है।

Google Messages में और क्या नए फीचर्स मिलेंगे?

गूगल केवल इनवाइट लिंक फीचर ही नहीं, बल्कि कई और नए ग्रुप चैट फीचर्स भी लाने की तैयारी में है, जिससे चैटिंग का अनुभव और बेहतर हो जाएगा।

1. मेंशन फीचर

  • यूजर्स अब ग्रुप चैट में किसी भी मेंबर को "@मेंशन" कर सकेंगे, जिससे बातचीत और ज्यादा इंटरैक्टिव हो जाएगी।

2. स्नूज़ नोटिफिकेशन फीचर

  • अब यूजर्स ग्रुप चैट के नोटिफिकेशन को अस्थायी रूप से बंद कर सकेंगे।
  • यह ऑप्शन 1 घंटे, 8 घंटे, 24 घंटे और हमेशा (Always) के लिए उपलब्ध होगा।
  • जब कोई यूजर नोटिफिकेशन स्नूज़ करेगा, तो ग्रुप के अन्य सदस्यों को इसकी कोई सूचना नहीं मिलेगी, जिससे प्राइवेसी भी बनी रहेगी।

नए अपडेट से ग्रुप चैट का अनुभव होगा और भी बेहतर

गूगल के इन नए फीचर्स के आने से Google Messages पर ग्रुप चैट पहले से ज्यादा स्मूथ और एडवांस हो जाएगी। खासतौर पर यूनिक लिंक और QR कोड फीचर ग्रुप मैनेजमेंट को बेहद आसान बना देगा।

नया अपडेट

अगर आप Google Messages का इस्तेमाल करते हैं, तो यह नया अपडेट आपके ग्रुप चैटिंग अनुभव को और भी आसान और मजेदार बना देगा। आने वाले हफ्तों में यह फीचर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन