BGMI 4.7 में काफी कुछ खास। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

BGMI 4.7 Update: गेम में आया बर्फीला तूफान, Erangel और Vikendi में दिखेंगे बड़े बदलाव

BGMI 4.7 Update Download: BGMI में KRAFTON India ने 18 नवंबर को गेम का नया 4.7 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस बार गेम में विंटर थीम के साथ कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • KRAFTON India ने 18 नवंबर को गेम का नया 4.7 अपडेट रोलआउट करना शुरू किया है।

  • इसमें Arctic Chronicles मोड है जिसमें Norse Mythology के विशालकाय सांप Jormungandr से प्रेरित एक रहस्यमयी जीव को शामिल किया गया है।

  • यह अपडेट Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

BGMI New Update Release Date: Battlegrounds Mobile India (BGMI) खेलने वालों के लिए बड़ी जानकारी आई है। जिसमें KRAFTON India ने 18 नवंबर को गेम का नया 4.7 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस बार गेम में विंटर थीम के साथ कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें सबसे बड़ा आकर्षण Arctic Chronicles मोड है जिसमें Norse Mythology के विशालकाय सांप Jormungandr से प्रेरित एक रहस्यमयी जीव को शामिल किया गया है।

वहीं नए अपडेट में Erangel, Livik और Vikendi मैप में भी बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा दिसंबर में Erangel Subzero, Snow Festival और नए साल के जश्न से जुड़े इवेंट भी आने वाले हैं। यह अपडेट Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

BGMI 4.7 Update का सबसे बड़ा आकर्षण है Arctic Chronicles

BGMI 4.7 अपडेट में Arctic Chronicles सबसे खास फीचर है। यह मोड 18 नवंबर 2026 से 18 जनवरी 2027 तक उपलब्ध रहेगा। इसमें Norse Mythology के विशालकाय सांप Jormungandr से प्रेरित एक विशाल जीव को बैटलफील्ड का हिस्सा बनाया गया है।

वहीं इस मोड में खिलाड़ियों को एक खास हॉर्न मिलेगा। इसकी मदद से सांप की पूंछ को सक्रिय किया जा सकेगा जिससे पानी के अंदर छिपा एक टावर ऊपर आ जाएगा। यहां खिलाड़ी नई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते है और लूट हासिल कर पाएंगे। इसके अलावा जीव के शरीर के आसपास भी छिपे हुए रास्ते और एक्सप्लोरेशन के मौके मिलने वाला है।

3 दिसंबर से Erangel में जमने लगेगी बर्फ

बताया जा रहा है कि गेम में अगला बड़ा बदलाव 3 दिसंबर को Erangel Subzero मोड के रूप में आएगा। इसकी कहानी एक असफल प्रयोग और Tesonic सैटेलाइट्स के द्वीप पर क्रैश होने से जुड़ी है जिसके बाद ठंडी गैस फैलने लगती है।

इसका असर मैप की कई लोकेशन पर दिखेगा। साथ ही Stalber बर्फ से ढका नजर आएगा जबकि Shelter सैटेलाइट क्रैश साइट में बदल जाएगा। यहां खिलाड़ियों को सप्लाई भी मिल सकेगी। इसके अलावा Sosnovka ब्रिज का एक हिस्सा टूट जाएगा। इस मोड में ठंड से बचाव के लिए खास इक्विपमेंट और नए वाहन भी शामिल होंगे।

Android और iPhone में कैसे डाउनलोड करें BGMI 4.7 अपडेट?

नया अपडेट डाउनलोड करने के लिए खिलाड़ियों को किसी थर्ड पार्टी वेबसाइट या अनजान APK फाइल की जरूरत नहीं है। इसे आधिकारिक ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

  • Android यूजर्स: Google Play Store खोलें, Battlegrounds Mobile India सर्च करें और गेम के आधिकारिक पेज पर जाकर Update पर क्लिक करें।

  • iPhone यूजर्स: Apple App Store पर BGMI सर्च करें और आधिकारिक गेम लिस्टिंग से अपडेट डाउनलोड करें।

अपडेट इंस्टॉल होने के बाद गेम ओपन करें और जरूरी अतिरिक्त रिसोर्स फाइल्स डाउनलोड करें। इसके लिए स्थिर Wi-Fi कनेक्शन इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा।

इसमें ध्यान दें कि KRAFTON ने अपडेट का कोई अलग आधिकारिक रिलीज टाइम घोषित नहीं किया था। साथ ही शुरुआती रिपोर्ट्स में सुबह 6:30 से 7:30 बजे के बीच रोलआउट की संभावना जताई गई थी। लेकिन सभी डिवाइस पर अपडेट एक साथ दिखना जरूरी नहीं है।

BGMI 4.7 Update के सभी इवेंट की तारीखें

नए अपडेट में खिलाड़ियों को दिसंबर और जनवरी तक कई मौसमी इवेंट्स का आनंद मिलेगा। इनकी तारीखें इस प्रकार हैं:

इवेंटतारीख
BGMI 4.7 अपडेट18 नवंबर 2026
Arctic Chronicles18 नवंबर 2026
Erangel Subzero3 दिसंबर 2026
Snow Festival17 दिसंबर 2026
New Year Celebration31 दिसंबर 2026
Arctic Chronicles समाप्त18 जनवरी 2027

नए साल के मौके पर 31 दिसंबर को रात 8 बजे गेम के ज्यादातर मैप में काउंटडाउन दिखाई देगा। इसके बाद आधी रात को आतिशबाजी के साथ नए साल का जश्न मनाया जाएगा।

जिसका सीधे तौर पहर मतलब है कि BGMI 4.7 अपडेट गेमर्स के लिए नए एक्सप्लोरेशन, विंटर थीम और कई नए इवेंट लेकर आया है। खासकर Arctic Chronicles और Erangel Subzero उन खिलाड़ियों के लिए दिलचस्प हो सकते हैं जो गेम में नए मैप एक्सपीरियंस का इंतजार कर रहे थे।

शिवसेना नेताओं ने सोनिया गांधी की किताब फाड़ी, संजय निरुपम और शाइना एनसी ने की महाराष्ट्र में बैन की मांग

CM योगी दोनों कानों में कितने ग्राम के सोने के कुंडल पहनते हैं? जानें उनकी असली कीमत

क्या अब SpiceJet भी बंद हो जाएगा, एयरलाइन के सामने मंडरा रहा गहरा आर्थिक संकट

वाह मजा आ गया, आतंकी लतीफ भट को मारने के बाद सुरक्षाबलों ने किया बल्ले-बल्ले; VIDEO हुआ वायरल

कहीं चोलकालीन मूर्ति तो कहीं कच्छ की दुर्लभ कला, PM नरेंद्र मोदी ने विदेशी नेताओं को दिए भारत के ये खास उपहार