PIC: Twitter 
टेक्नॉलजी

इंतज़ार हुआ ख़त्म: Asus 8z भारत में 28 फरवरी को देगा दस्तक, जानें क्या होगी इस फोन की खासियत

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी आसुस (Asus) जल्द अपना नया स्मार्टफोन (Asus Upcoming Smartphone) लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी का यह आगामी स्मार्टफोन आसुस 8 जेड (Asus 8z) है, जिसकी लॉन्चिंग के लिए  लोगों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा है। फोन को 9 माह के बाद आखिरकार 28 फरवरी 2022 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। 

Asus 8z फोन को लेकर कंपनी ने इसका टीजर पोस्टर जारी कर दिया गया है। कंपनी की तरफ से पिछले साल मई में Asus ZenPhone 8 सीरीज के दो स्मार्टफोन Asus ZenPhone 8 और Asus ZenPhone 8 Flip को पेश किया गया था। इन्हीं फोन को Asus की तरफ से नए नाम Asus 8z से लॉन्च किया जा रहा है। फोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) से होगी।

लॉन्चिंग में क्यों हुई देरी?

Asus 8z को भारत में करीब 9 माह की देरी के बाद लॉन्च किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 की वजह से सप्लाई चेन और प्रोडक्शन बाधित रहने से फोन को भारत में देरी से पेश किया जा रहा है। वहीं सीरीज ट्रेडमार्क की वजह से फोन को भारत में लॉन्च करने में देरी हुई है।

Specifications

Asus 8z में 5.9 इंच की फुल एचडी प्लस सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। जबकि Asus 8z Flip में 6.67 इंच की फुल HD+ सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी, इसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। यह दोनों स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर सपोर्ट दिया जाएगा। साथ ही इसमें फोन 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलेगा। Asus के दोनों स्मार्टफोन्स एंड्राइड 11 बेस्ड आधारित ZenUI 8 पर काम करेंगे।

Camera And Battery

Asus 8z फोन के रियर पैनल पर 64MP Sony IMX686 प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। जबकि 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मौजूद होगा। डिवाइस में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का कैमरा होगा। यह फोन IP68 रेटिंग, WiFi 6E, Bluetooth 5।2 और 3.5mm जैक के साथ आता है। वहीं डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 4000mAh बैटरी मौजूद होगी, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

नेहा बोरा का ऐलान: नहीं भरेंगी पीस बॉन्ड, प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार; कानूनी लड़ाई रखेंगी जारी

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, नासिक के 3 श्रद्धालुओं की मौत; 7 घायल, एक्शन में गिरीश महाजन