Apple vs OpenAI (Source. Navbharat Desk) 
टेक्नॉलजी

Apple के केस के बाद फिर भिड़े Elon Musk और Sam Altman, X पर छिड़ी जुबानी जंग

Apple vs OpenAI: दुनिया की दो सबसे चर्चित AI हस्तियों एलन मस्क और OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन के बीच एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। इस साल की शुरुआत में देखा जा रहा था।

सिमरन सिंह

Apple vs OpenAI New Controversy: दुनिया की दो सबसे चर्चित AI हस्तियों एलन मस्क और OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन के बीच एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। इस साल की शुरुआत में देखा जा रहा था कि दोनों के बीच कानूनी विवाद चल रहा है और अब Apple द्वारा OpenAI पर कथित तौर पर इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी चोरी का मुकदमा दायर किए जाने के बाद यह टकराव फिर चर्चा में आ गया है। बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दोनों ने एक-दूसरे पर तीखे तंज कसते हुए कई पोस्ट किए जिनकी अब टेक इंडस्ट्री में खूब चर्चा हो रही है।

Elon Musk ने फिर साधा निशाना

Social Media Post

Apple के मुकदमे की खबर सामने आने के बाद एलन मस्क ने X पर पोस्ट करते हुए "Scam Altman" लिखकर सैम ऑल्टमैन पर निशाना साधा। इसके बाद उन्होंने कहा, "वह स्कैमिंग को एक बिल्कुल नए लेवल पर ले जाता है।" ध्यान देने वाली बात यह है कि मस्क पहले भी कई बार ऑल्टमैन पर निवेशकों को गुमराह करने और OpenAI को गैर-लाभकारी संस्था से मुनाफा कमाने वाली कंपनी में बदलने के आरोप लगा चुके हैं। दोनों के बीच लंबे समय से AI के भविष्य और OpenAI की दिशा को लेकर मतभेद रहे हैं।

Sam Altman का पलटवार

एलन मस्क के बयान पर OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने भी तुरंत जवाब दिया। उन्होंने मस्क के स्पेस में डेटा सेंटर बनाने की योजना पर तंज कसते हुए लिखा, "होमबॉय, तुम ही हो जो पब्लिक मार्केट इन्वेस्टर्स को शॉर्ट-टर्म स्पेस डेटासेंटर बेच रहे हो।" इसके बाद मस्क ने भी अपने अंदाज़ में जवाब देते हुए लिखा, "हम उन्हें अगले साल उड़ाना शुरू करेंगे, अगर आपके पैरोल ऑफिसर ने मंजूरी दी तो शायद आप उनसे मिलने आ सकते हैं। एक ओपन सोर्स AI चैरिटी चुराने के बाद, आपने फिर एप्पल की सारी फोन टेक्नोलॉजी चुरा ली! वाह। आप आगे क्या करने का प्लान बना रहे हैं? इसे हराना मुश्किल है।"

GPT-5.6 Sol को लेकर भी छिड़ी बहस

यह बात अब यहीं नहीं रुकी है। बता दें कि सैम ऑल्टमैन ने एक और पोस्ट में दावा किया कि OpenAI का नया GPT-5.6 Sol मॉडल फिलहाल दुनिया का सबसे बेहतर AI मॉडल में से एक है। उन्होंने मस्क पर कटाक्ष करते हुए लिखा, "बहुत सारे बेंचमार्क हैं जो बताते हैं कि 5.6 Sol अभी दुनिया का सबसे अच्छा मॉडल है लेकिन यह बताने का सबसे भरोसेमंद तरीका यह है कि एलन फिर से मेरे दीवाने हो गए हैं।" देखा जा रहा है कि AI इंडस्ट्री में एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन की यह प्रतिद्वंद्विता नई नहीं है। हालांकि Apple के मुकदमे के बाद दोनों के बीच फिर शुरू हुई यह सार्वजनिक बहस आने वाले दिनों में AI सेक्टर की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक बन सकती है।

हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे

NHAI टोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर छापेमारी, दिल्ली-UP-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक्शन

गरीबों का अनाज खा गए अधिकारी, दिल्ली FCI डिपो से चंपत किया 28 करोड़ का चावल तो हमलावर हुई AAP, 8 पर FIR

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा, युवाओं के लिए भी खास प्लान तैयार