John Ternus (Source. X) 
टेक्नॉलजी

Apple में बड़ा बदलाव, जानें कौन हैं John Ternus? नए बॉस करेंगे कंपनी में क्या चेंज

Apple CEO: Apple ने अपनी लीडरशिप में बड़ा बदलाव करते हुए John Ternus को नया CEO नियुक्त किया है। वह 1 सितंबर से कंपनी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं मौजूदा CEO Tim Cook अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन होगे।

सिमरन सिंह

John Ternus CEO Of Apple: Apple ने अपनी लीडरशिप में बड़ा बदलाव करते हुए John Ternus को नया CEO नियुक्त किया है। वह 1 सितंबर से कंपनी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं मौजूदा CEO Tim Cook अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में नजर आएंगे। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब पूरी टेक इंडस्ट्री आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर से गुजर रही है और कंपनियां तेजी से नई रणनीतियां अपना रही हैं।

कौन हैं जॉन टर्नस?

जॉन टर्नस Apple के उन चुनिंदा लीडर्स में से हैं, जिन्होंने कंपनी के सबसे बड़े और लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है। करीब 25 सालों से कंपनी के साथ जुड़े टर्नस को एक प्रोडक्ट-फोकस्ड लीडर माना जाता है। उनकी पहचान एक ऐसे इंजीनियर के रूप में है, जो टेक्नोलॉजी को यूजर एक्सपीरियंस के साथ जोड़ने में माहिर हैं। यही वजह है कि उन्हें Apple की भविष्य की रणनीति का मजबूत चेहरा माना जा रहा है।

एजुकेशन और करियर की मजबूत नींव

John Ternus ने University of Pennsylvania से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। Apple से पहले उन्होंने Virtual Research Systems में काम किया।

साल 2001 में Apple से जुड़ने के बाद उन्होंने तेजी से ग्रोथ हासिल की। 2013 में वह हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट बने और 2021 में कंपनी की एग्जीक्यूटिव टीम का हिस्सा बन गए।

इन बड़े प्रोडक्ट्स के पीछे रहा टर्नस का दिमाग

जानकारी के मुताबिक, जॉन टर्नस ने Apple के कई फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स के डेवलपमेंट को लीड किया है। इनमें iPhone, iPad, Mac, Apple Watch और AirPods शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने Mac लाइनअप को और ज्यादा पावरफुल बनाने और नए डिजाइन इनोवेशन लाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

क्या बदलेगा Apple का भविष्य?

टर्नस को Apple के हार्डवेयर बिजनेस को नई दिशा देने वाला चेहरा माना जाता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी आने वाले समय में और ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी और यूजर-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स पर फोकस करेगी।

मिडिल क्लास यूजर्स के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बदलाव के बाद Apple के प्रोडक्ट्स ज्यादा किफायती होंगे या नहीं। हालांकि इसका जवाब आने वाले समय में ही साफ होगा।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा