एप्पल एआई ( सौजन्य : ट्विटर ) 
टेक्नॉलजी

Apple कंपनी जल्द अपनी एप्पल इंटेलिजेंस सर्विस के लिए लगाएगी फीस

एप्पल ने हाल ही में अपने इवेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सूट ऐपल इंटेलिजेंस को पेश किया था। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि कंपनी इस सर्विस के उपयोग के लिए सब्सक्रिप्शन को लागू कर सकता है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : एप्पल ने हाल ही में अपने सबसे बड़े इवेंट WWDC 2024 का आयोजन किया। इस दौरान एप्पल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सूट ऐपल इंटेलिजेंस को लॉन्च किया। अब खबर सामने आ रही है कि कंपनी ने अपनी इस इंटेलिजेंस सेवा के लिए सब्सक्रिप्शन लगाने की योजना बनायी है। हालांकि एप्पल ने अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

एक रिपोर्ट के हवाले से पता चला है कि, एप्पल जैसे जैसे अपने एआई सूट में फीचर्स को अपग्रेड और सर्विसेज के लिए पार्टनरशिप करेगी, इसके कुछ फीचर्स पर कंपनी द्वारा सब्सक्रिप्शन लगाया जाएगा। ऐपल इंटेलिजेंस सर्विसेज आईफोन 15 में आपको फ्री में ये एआई फीचर दे सकती है। कंपनी द्वारा ये भी बताया गया है कि Apple इंटेलिजेंस सर्विस शुरुआत में मुफ्त में उपलब्ध होगी, लेकिन लंबे समय तक आप ऐसा नहीं कर पाएंगे, क्योंकि कंपनी की योजना इससे पैसे कमाने की है।

क्या है ये योजना ?

एप्पल कंपनी एप्पल इंटेलिजेंस के माध्यम से OpenAI की GPT-4 तक फ्री में देती है, जिसके लिए यूजर्स को चैटजीपीटी अकाउंट बनाने की भी जरुरत नहीं होती है। एप्पल कंपनी अपने यूजर्स को ज्यादा ऑप्शन देने के लिए OpenAI के बाद कुछ अन्य AI प्रोवाइर्डस के साथ भी बात कर रही है। सर्विस प्रोवाइडर्स से पार्टनरशिप करने के बाद कंपनी एप्पल इंटेलिजेंस यूजर्स के लिए प्रो-लेवल सब्सक्रिप्शन की सुविधा को लागू कर सकती है।

कैसे काम करेगा एप्पल इंटेलिजेंस ?

इस सर्विस का उपयोग करने के लिए आपको पास आईफोन का होना काफी जरुरी है। ये एआई सर्विसेज आईफोन में ऐप के रुप में काम करता है। ये सर्विस के माध्यम से आप नोटिफिकेशन को मैनेज कर सकते है, अपने लिए खुद से चीजें या मेल लिख सकते है और साथ ही अन्य ऐप में अपने टेक्स्ट मैसेज को सारांशित कर सकते है। एप्पल ऐप की मदद से आप किसी भी ऐप में किसी भी स्पेशल ऐक्टिविटी कर सकते है। उदाहरण के तौर पर आप किसी मैसेजिंग ऐप में अपने किसी खास दोस्त के पॉडकास्ट को प्ले कर सकते है। इससे यूजर्स को किसी भी प्रकार की प्राइवसी हनन होने का खतरा नहीं होगा।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन