Apple में जोड़े शानदार फीचर्स। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

iOS 26 के धमाकेदार फीचर्स: बदलेगा iPhone का अनुभव, जानिए क्या-क्या है नया

Apple ने iOS 26 के साथ iPhone यूज़र्स के लिए नया अनुभव पेश किया है। इस बार न केवल विज़ुअल अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे, बल्कि AI और यूज़र इंटरफेस में भी बड़े बदलाव किए गए हैं।

सिमरन सिंह

Apple ने iOS 26 के साथ iPhone यूज़र्स के लिए तकनीक और डिज़ाइन का नया अनुभव पेश किया है। इस बार न केवल विज़ुअल अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे, बल्कि AI और यूज़र इंटरफेस में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं iOS 26 में कौन-कौन से ज़बरदस्त फीचर्स जुड़ गए हैं, जो आपके iPhone को और स्मार्ट बना देंगे।

1. क्लियर लुक आइकन्स और ग्लास इफेक्ट

iOS 26 में अब ऐप आइकन्स और भी शार्प और क्लियर दिखते हैं। इन्हें ग्लास इफेक्ट दिया गया है, जिससे होम स्क्रीन काफी प्रीमियम और ट्रांसपेरेंट नजर आती है।

2. लॉक स्क्रीन पर स्मार्ट टाइम डिस्प्ले

अब लॉक स्क्रीन पर टाइम डिस्प्ले अपने आप चेहरे (Face ID) की पोजिशन के अनुसार छोटा या बड़ा हो जाता है। इससे रीडिंग आसान हो जाती है और विजिबिलिटी बेहतर होती है।

3. 3D वॉलपेपर की सुविधा

iOS 26 में कोई भी वॉलपेपर 3D इफेक्ट के साथ दिखेगा। इससे आपके iPhone का इंटरफेस और भी इंटरएक्टिव और डायनामिक बन जाएगा।

4. कॉल पर AI की एंट्री

अब कोई भी कॉल होल्ड पर रखी जा सकती है और अननोन कॉल उठाने पर Siri खुद पूछेगी कि कॉल का मकसद क्या है। यह फीचर स्पैम कॉल्स से राहत देगा।

5. म्यूज़िक ऐप में गानों का अनुवाद

Music ऐप अब गानों के लिरिक्स का लाइव ट्रांसलेशन भी दिखाएगा। आप ‘Despacito’ जैसे विदेशी गानों का हिंदी अनुवाद भी साथ-साथ देख पाएंगे।

6. Photos और Camera ऐप में सिंपल इंटरफेस

Photos ऐप और भी सिंपल और फास्ट हो गई है। वहीं Camera ऐप में अब सिर्फ ‘वीडियो’ और ‘फोटो’ सेक्शन हैं, बाकी एडवांस ऑप्शंस 'स्वैग बार' में छुपाए गए हैं।

7. AirPods से कंट्रोल करें वीडियो

AirPods का नया इंटीग्रेशन वीडियो कंट्रोल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। अब आप AirPods से वीडियो स्टार्ट या स्टॉप कर पाएंगे।

8. कॉल का लाइव ट्रांसलेशन

अब कोई भी कॉल रियल टाइम में ट्रांसलेट हो सकेगी। इससे भाषाओं की बाधा खत्म होगी और बातचीत आसान बनेगी।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर