Airtel Mirzapur के प्रीमियम में आने का देगा मौका। Source. Navbharat Desk
टेक्नॉलजी

Airtel यूजर्स की बल्ले-बल्ले, मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में जाने का खास मौका, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Airtel Postpaid Advantage Club: Airtel ने अपने Postpaid Advantage Club के तहत मिर्जापुर: द मूवी के विशेष प्रीमियर में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं।

सिमरन सिंह

Airtel Mirzapur Movie Premiere: आप भी Airtel के पोस्टपेड ग्राहक हैं और मिर्जापुर के फैन हैं तो आपके लिए खास मौका सामने आया है। बता दें कि Airtel ने अपने Postpaid Advantage Club के तहत मिर्जापुर: द मूवी के विशेष प्रीमियर में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। वहीं इस मौका को अभी के लिए लखनऊ, मुंबई और चंडीगढ़ के Airtel पोस्टपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसको लेकर खास बात यह है कि रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 2 सितंबर 2026 है रखी गई है जिसमें इच्छुक ग्राहकों के पास आवेदन करने के लिए सीमित समय दिया जा रहा है।

Airtel ऐप से ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

अगर आप भी प्रीमियर में शामिल होना चाहते है तो पोस्टपेड ग्राहक सबसे पहले Airtel ऐप खोल सकते हैं। इसके बाद Postpaid Advantage Club सेक्शन या मिर्जापुर: द मूवी से जुड़े प्रमोशनल बैनर पर जाना होगा। यहां दिए गए निर्देशों को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। लेकिन सिर्फ रजिस्ट्रेशन कर लेने से फिल्म के प्रीमियर में एंट्री पक्की नहीं होगी। इसमें प्रतिभागियों का चयन Airtel की तय प्रक्रिया और नियमों के आधार पर ही किया जाने वाला है।

सिर्फ मोबाइल प्लान नहीं, मनोरंजन का एक्सपीरियंस भी

Airtel के Postpaid Advantage Club के बारे में बताए तो इसने अपने ग्राहकों को मोबाइल और टेलीकॉम सेवाओं से आगे मनोरंजन और लाइव इवेंट्स से जुड़े खास अनुभव देने पर भी फोकस किया है। जिसके तहत ग्राहकों को समय-समय पर फिल्मों, खेल और अन्य आयोजनों से जुड़े एक्सक्लूसिव अवसरों के लिए रजिस्ट्रेशन करने का मौका मिलने वाला है। लेकिन ऐसे ऑफर्स की उपलब्धता हर शहर और कैंपेन के हिसाब से अलग हो सकती है। जिसके अंदर सीटों या एंट्री की संख्या सीमित होने की वजह से सभी रजिस्टर करने वाले ग्राहकों को मौका मिलना जरूरी नहीं है।

चयन हुआ तो अलग से मिलेगी पूरी जानकारी

मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर के लिए चयनित प्रतिभागियों को आयोजन से जुड़ी जरूरी जानकारी अलग से दी जाएगी। इसमें वेन्यू, समय और एंट्री से संबंधित अन्य डिटेल्स शामिल हो सकती हैं। वहीं इस ऑफर का फायदा केवल निर्धारित शहरों के पात्र Airtel पोस्टपेड ग्राहकों को ही मिलेगा। कंपनी की चयन प्रक्रिया और नियमों एवं शर्तों के आधार पर ही प्रीमियर में शामिल होने का अवसर दिया जाने वाले है।

रजिस्ट्रेशन का मतलब टिकट कन्फर्म नहीं

ऐसे में अगर आप भी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं तो 2 सितंबर की डेडलाइन से पहले Airtel ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। लेकिन रजिस्ट्रेशन को प्रीमियर का टिकट या प्रवेश की गारंटी समझना सही नहीं होगा। इसमें चयनित ग्राहकों को ही आगे की जानकारी दी जाएगी। जिसके बाद वो जानकारी को लेकर ही प्रीमियम में जा सकते है।

Chorbagan Puja Stampede Live: हादसे में मरने वालों की संख्या 19 हुई, CM ने बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात