Airtel ने दी यूजर्स को चेतावनी। (सौ. Airtel) 
टेक्नॉलजी

Airtel MD का बड़ा अलर्ट: मुख्य बैंक खाते से UPI भुगतान करना बढ़ा रहा है डिजिटल फ्रॉड का खतरा

Second Bank Account: डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन स्कैम लगातार तेज़ी से बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन ठगी की घटना सामने आ रही है। इसका शिकार छोटे व्यवसायी से भी हो रही है।

सिमरन सिंह

Airtel Digital Fraud: भारत में डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन स्कैम लगातार तेज़ी से बढ़ रहे हैं। रोज़ाना कहीं न कहीं किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी की घटना सामने आ रही है। इसका शिकार छोटे व्यवसायी से लेकर बड़े पेशेवर तक सभी बन रहे हैं। ऐसे माहौल में अपनी वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक सेकंड बैंक अकाउंट रखना बेहद कारगर विकल्प बन सकता है, जिससे रोज़मर्रा के डिजिटल लेनदेन सुरक्षित तरीके से किए जा सकें और जिसमें सीमित धनराशि रखने से जोखिम भी कम रहे।

Airtel Payment Bank: सुरक्षित डिजिटल लेनदेन का भरोसेमंद विकल्प

ग्राहकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए Airtel ने एक मजबूत समाधान पेश किया है एयरटेल पेमेंट्स बैंक। यह न केवल एक आसान और सुरक्षित बैंकिंग सुविधा देता है, बल्कि मुख्य बैंक खाते को साइबर धोखाधड़ी से बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कंपनी उपभोक्ताओं को सलाह दे रही है कि वे डिजिटल भुगतान के लिए एक अलग और सुरक्षित "सेकंड अकाउंट" बनाएं ताकि मुख्य खाते पर किसी भी प्रकार का ऑनलाइन खतरा न पहुंचे।

गोपाल विट्टल की चेतावनी डिजिटल धोखाधड़ी के नए तरीके बढ़ा रहे खतरा

Airtel के वाइस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर गोपाल विट्टल ने ग्राहकों को सजग रहने की अपील करते हुए एक चिट्ठी जारी की है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड आजकल नई-नई तकनीकों के सहारे बढ़ रहा है फर्जी पार्सल डिलीवरी, पुरस्कार जीतने के नाम पर लिंक भेजना और डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर लोगों को ठगना इनमें प्रमुख हैं। उन्होंने कहा: "एयरटेल नेटवर्क पर होने वाला कोई भी धोखाधड़ी का मामला हमें दुख पहुंचाता है। इसलिए आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम दुनिया के पहले टेल्को हैं जो AI आधारित स्पैम कॉल और मैसेज अलर्ट उपलब्ध कराते हैं। हमने फर्जी लिंक को क्लिक होने पर भी ब्लॉक करने की तकनीक विकसित की है।" उन्होंने आगे कहा कि फ्रॉड का सबसे बड़ा कारण यह है कि अधिकतर लोग हर छोटे-बड़े भुगतान के लिए अपने मुख्य बैंक खाते का इस्तेमाल करते हैं, जिससे छोटी-सी गलती भी उनकी पूरी जमा-पूंजी को जोखिम में डाल सकती है।

Airtel Payment Bank क्यों है सुरक्षित विकल्प?

एयरटेल पेमेंट्स बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को ऐसा पेमेंट-फोकस्ड खाता देना है जिसमें:

  • सीमित धनराशि रखने पर भी खाता पूरी तरह सुरक्षित रहे
  • सभी UPI व डिजिटल भुगतान इसी खाते के माध्यम से किए जा सकें
  • मुख्य बैंक खाता किसी भी संभावित फ्रॉड से सुरक्षित बना रहे
  • कम राशि पर भी ब्याज का लाभ मिले

ग्राहक Airtel Thanks App से कुछ ही मिनटों में नया खाता खोल सकते हैं। प्रक्रिया बेहद आसान है KYC पूरा करें, mPIN सेट करें और पैसे जोड़कर तुरंत डिजिटल लेनदेन शुरू कर दें।

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन