Air Purifier जो 5000 में आएंगा। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण: 5 हजार रुपए से कम में खरीदें बेहतरीन Air Purifiers, घर की हवा रखें शुद्ध

Air Purifier In Winter Smog: राजधानी दिल्ली फिर से जहरीली धुंध की गिरफ्त में आ गई है। दिन हो या रात, हर ओर धुआं और धुंध का मिश्रण नजर आ रहा है।

सिमरन सिंह

Best Air Purifier Under 5000: ठंड के बढ़ते ही राजधानी दिल्ली फिर से जहरीली धुंध की गिरफ्त में आ गई है। दिन हो या रात, हर ओर धुआं और धुंध का मिश्रण नजर आ रहा है। लोगों के लिए अब बाहर निकलना तो मुश्किल है ही, लेकिन घरों के अंदर की हवा भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं रह गई है। अगर आप भी बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर परेशान हैं, तो अब वक्त है कि घर के लिए एक अच्छा एयर प्यूरीफायर खरीद लिया जाए। ये डिवाइस आपके कमरे की हवा को साफ रखने में मदद करते हैं, ताकि आप राहत से सांस ले सकें।

नीचे हम आपके लिए 5,000 रुपए से कम कीमत में मिलने वाले तीन बेहतरीन एयर प्यूरीफायर की जानकारी लेकर आए हैं, जो बजट में भी हैं और प्रदर्शन में भी शानदार।

1. Bepure B1 Air Purifier

बीप्योर कंपनी का यह एयर प्यूरीफायर अमेज़न पर ₹4,499 में उपलब्ध है, जबकि इसकी असली कीमत ₹14,999 है। यानी कि पूरे 70% का जबरदस्त डिस्काउंट। अगर एकमुश्त भुगतान संभव नहीं है, तो ग्राहक ₹1,500 प्रतिमाह की EMI पर इसे तीन महीनों में खरीद सकते हैं। इस प्यूरीफायर में HEPA H13 फिल्ट्रेशन सिस्टम, चार-स्तरीय फिल्टर साइड और रिमोट कंट्रोल जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अमेज़न की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

2. Air Purifiers for Bedroom

₹9,999 की मूल कीमत वाला यह एयर प्यूरीफायर फिलहाल ₹4,713 में उपलब्ध है। साथ ही, ग्राहकों को तीन महीने की No Cost EMI ₹1,571 प्रति माह का विकल्प भी दिया जा रहा है। इस डिवाइस की खासियत है इसका 360° एयर इनटेक सिस्टम, तीन फैन स्पीड मोड और 3-स्टेज फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी, जो कमरे की हर दिशा से हवा को खींचकर साफ करती है। इसे आकर्षक व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है।

3. Honeywell Air Purifier

Honeywell कंपनी का यह एयर प्यूरीफायर ₹9,999 की जगह अब केवल ₹4,998 में खरीदा जा सकता है। ग्राहक इसे तीन महीने की EMI में भी ले सकते हैं, जिसकी किस्त ₹1,666 प्रति माह होगी। इस मॉडल में थ्री-इन-वन प्री टेक्नोलॉजी, एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर और 3-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है, जो हवा में मौजूद धूल, परागकण और प्रदूषक तत्वों को प्रभावी ढंग से साफ करता है।

ध्यान दें

दिल्ली जैसे शहरों में जहां प्रदूषण दिन-प्रतिदिन खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है, वहां एयर प्यूरीफायर अब जरूरत बन गए हैं, लक्ज़री नहीं। अगर आप अपने परिवार की सेहत को प्राथमिकता देते हैं, तो इन बजट-फ्रेंडली विकल्पों में से कोई भी आपके लिए एक बेहतरीन निवेश साबित हो सकता है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी