AI Saree Trends बना बढ़ा खतरा। (सौ. Instagram) 
टेक्नॉलजी

AI साड़ी ट्रेंड का डरावना सच, Instagram इंफ्लुएंसर का चौंकाने वाला खुलासा

Women's Safety: AI आम से लेकर खास हर कोई इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में आपके पर्सनल डेटा के इस्तेमाल होने का खतरा भी बढ़ रहा है इसको देखते हुए क्या करना चाहिए।

सिमरन सिंह

AI Saree Trend Danger: आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। लोग अलग-अलग ट्रेंड्स फॉलो कर अपनी तस्वीरों को नया रूप देते हैं। लेकिन हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो ने AI ट्रेंड को लेकर लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है। खासतौर पर महिलाएं और लड़कियां, जो Gemini साड़ी ट्रेंड को फॉलो कर रही हैं, उनके लिए यह मामला काफी चिंताजनक हो सकता है।

AI को तस्वीर भेजी और डर गई लड़की

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में Instagram इंफ्लुएंसर झलक भावनानी ने अपने डरावने AI अनुभव को साझा किया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी एक तस्वीर Gemini AI को दी थी ताकि वह Instagram पर चल रहे साड़ी ट्रेंड को फॉलो कर सकें। लेकिन जब तस्वीर का रिजल्ट सामने आया तो झलक के होश उड़ गए। असल तस्वीर में उन्होंने हरे रंग का फुल स्लीव सूट पहना हुआ था, लेकिन AI ने तस्वीर बदलकर उन्हें काले रंग की साड़ी और स्लीवलैस ब्लाउज़ पहना दिया। यह देखकर वह हैरान तो हुईं, लेकिन इसके बाद जो उन्होंने नोटिस किया, उसने उन्हें हिलाकर रख दिया।

तस्वीर में सामने आया छिपा हुआ सच

झलक ने बताया कि AI से बनी तस्वीर में उनके बाएं बाजू पर तिल साफ दिखाई दे रहा था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब उन्होंने फुल स्लीव वाली तस्वीर अपलोड की थी, तो AI को उनके तिल के बारे में कैसे पता चला? यह सोचकर उन्हें लगा कि कहीं AI हमारी प्राइवेसी में दखल तो नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा, "मैंने फुल स्लीव में तस्वीर दी थी, तो AI ने कैसे जान लिया कि मेरे हाथ पर तिल है? यह देखकर मैं काफी डर गई और लंबे समय तक सदमे में रही।"

सोशल मीडिया पर यूजर्स की चिंता

यह वीडियो झलक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @jhalakbhawnani से शेयर किया है। वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज़ और हजारों रिएक्शन्स आ चुके हैं। कई यूजर्स ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए चिंता जताई है। एक यूजर ने लिखा, "ये तो खतरनाक है, इस पर तुरंत विचार होना चाहिए।" दूसरे ने कमेंट किया, "कहा था ना, एआई सब जानता है।" वहीं एक और यूजर ने अनुभव साझा करते हुए लिखा, "हां, यही चीज मेरे साथ भी हुई है, मैंने अब गौर किया।"

इन सुरक्षा टिप्स से रहें सावधान

  • अगर आप भी AI फोटो ट्रेंड्स का हिस्सा बनते हैं, तो सतर्क रहना जरूरी है।
  • हमेशा ऑफिशियल और भरोसेमंद AI टूल्स का ही इस्तेमाल करें।
  • किसी भी ऐप को अनावश्यक परमिशन न दें।
  • निजी जानकारी या फुल बॉडी तस्वीरें अपलोड करने से बचें।
  • शक होने पर तुरंत डेटा डिलीट करें और ऐप अनइंस्टॉल कर दें।
  • अपने डिवाइस में हमेशा सिक्योरिटी और एंटीवायरस अपडेट रखें।

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति