AI Dream Control (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

अब नींद में भी आपका कंट्रोल, सपनों को बदलने वाला AI गैजेट आया, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

AI Dream Control: AI ने आज हमारी जिंदगी के कई काम आसान कर दिए हैं चाहे वह कोडिंग हो या कंटेंट क्रिएशन। लेकिन अब एक ऐसा दावा सामने आया है जो आपको हैरान कर सकता है।

सिमरन सिंह

AI Dream Control By Lucid Dreaming Device: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने आज हमारी जिंदगी के कई काम आसान कर दिए हैं चाहे वह कोडिंग हो या कंटेंट क्रिएशन। लेकिन अब एक ऐसा दावा सामने आया है जो आपको हैरान कर सकता है। AI स्टार्टअप Prophetic AI ने एक खास वियरेबल डिवाइस पेश किया है, जो दावा करता है कि यह आपके सपनों को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इस गैजेट की शुरुआती कीमत 449 डॉलर (करीब 42,000 रुपये) रखी गई है। हालांकि, इस तकनीक की सच्चाई को लेकर अभी भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

कैसे काम करता है यह ड्रीम कंट्रोल डिवाइस?

कंपनी ने दो नए मॉडल Dual और Phase लॉन्च किए हैं। ये डिवाइस देखने में हेडबैंड जैसे हैं जिन्हें सिर पर पहना जाता है। Prophetic AI के मुताबिक, ये डिवाइस “लूसिड ड्रीमिंग” को ट्रिगर करते हैं। लूसिड ड्रीमिंग वह स्थिति होती है, जब व्यक्ति सपने के दौरान यह जान पाता है कि वह सपना देख रहा है और चाहें तो उसे बदल भी सकता है।

टेक्नोलॉजी के पीछे का साइंस क्या कहता है?

कंपनी का दावा है कि ये डिवाइस सुरक्षित अल्ट्रासोनिक वेव्स के जरिए दिमाग के Prefrontal Cortex को एक्टिव करते हैं। यह दिमाग का वह हिस्सा होता है जो सोचने और निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार होता है। आमतौर पर, सपनों के दौरान यह हिस्सा कम सक्रिय रहता है, जिससे हमें सपनों पर कंट्रोल नहीं मिल पाता। यह डिवाइस इसी हिस्से को एक्टिव करके सपनों में जागरूकता लाने की कोशिश करता है। इसके अलावा, इसमें Electroencephalogram (EEG) सेंसर भी दिए गए हैं, जो दिमाग की गतिविधियों को ट्रैक करते हैं। ऐसी एडवांस टेक्नोलॉजी का उपयोग Neuralink जैसे प्रोजेक्ट्स में भी किया जा रहा है।

क्या यह तकनीक वाकई काम करेगी?

इस गैजेट की नींव ट्रांसक्रैनियल फोकस्ड अल्ट्रासाउंड (tFUS) तकनीक पर आधारित है, जिसे AI के साथ जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य REM स्लीप के दौरान दिमाग के खास हिस्से को टारगेट करना है। सिद्धांत के अनुसार, इससे सपनों को ज्यादा स्पष्ट, यादगार और कंट्रोल करने योग्य बनाया जा सकता है। लेकिन फिलहाल, यह तकनीक पूरी तरह से वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं हुई है।

कीमत और कब मिलेगा यह डिवाइस?

Prophetic AI का Dual मॉडल 449 डॉलर (लगभग 43,000 रुपये) में उपलब्ध होगा, जिसकी डिलीवरी इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, Phase मॉडल की कीमत 1,299 डॉलर (करीब 1.2 लाख रुपये) रखी गई है और इसकी शिपिंग 2027 के मध्य तक शुरू हो सकती है।

सपना या हकीकत?

AI लगातार नई सीमाओं को छू रहा है और सपनों को कंट्रोल करने का यह विचार बेहद रोमांचक है। लेकिन अभी इसे पूरी तरह भरोसेमंद मानने से पहले ठोस वैज्ञानिक प्रमाणों का इंतजार करना जरूरी है।

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?