Google ने लॉन्च किया Gemini AI ऐप, आवाज और कैमरे से दे पाएंगे इनपुट 
टेक्नॉलजी

गूगल ने भारत में लॉन्च किया जेमिनी ऐप, नौ भारतीय भाषाओं का मिलेगा सपोर्ट

गूगल ने अपना एआई टूल गूगल बार्ड को बंद कर दिया है। जिसके बाद उसने गूगल जेमिनी ऐप को एआई ऐप के रुप में लॉन्च किया है। इस ऐप के लॉन्चिंग का काफी लंबे समय से इंतजार था।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : मशहूर कंपनी गूगल ने भारत में अपना नया एआई टूल जेमिनी लॉन्च कर दिया है। इस ऐप का इंतजार काफी लंबे समय से किया जा रहा था। ये नया एआई ऐप जेमिनी 9 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। जिसमें हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू जैसी भाषाओं का समावेश है। साथ ही ये अंग्रेजी भाषा को भी सपोर्ट करता है। इन सभी भाषाओं में आप गूगल जेमिनी का उपयोग कर सकते है। गूगल ने अपने ब्लॉग में इसकी जानकारी दी है।

गूगल ने ये ऐप लॉन्च करने के बाद ये भी कहा है कि जेमिनी के कई सारे फीचर्स आना बाकी है, ये सारे फीचर्स पेड यूजर्स के लिए होंगे। गौरतलब है कि गूगल ने अपने पुराने एआई ऐप Google Bard को बंद कर दिया है। इस ऐप को बंद करने के बाद गूगल ने अपना एआई ऐप जेमिनी लॉन्च किया है। इस ऐप को लोकसभा चुनाव 2024 के बाद लॉन्च किया गया है। ऐसा इसीलिए किया गया क्योंकि गूगल ने चुनावी रिजल्ट्स को लेकर कई तरह की पाबंदियां लगा दी थी।

पाकिस्तान और श्रीलंका में भी लॉन्च

गूगल ने भारत के अलावा इस ऐप को तुर्की, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका में भी लॉन्च किया है। इस ऐप की खास बात ये है कि इस ऐप में आप टाइप करके, बोल कर या फिर इमेज अपलोड करके भी अपने सवालों के जवाब ढूंढ सकते है। एंड्रॉयड यूज करने वाले यूजर्स इस ऐप को अपना प्राइमरी असिस्टेंट भी बना सकते हैं।

इस्तेमाल करना काफी आसान

यदि आप पहले भी चैटजीपीटी का उपयोग कर चुके है तो आपके लिए जेमिनी को इस्तेमाल करना काफी आसान हो जाएगा और इसे इस्तेमाल करने में आपको कभी भी कोई परेशानी नहीं आएगी। जैसे आप चैटजीपीटी से सवाल करते थे, उसी तरह आप जेमिनी ऐप से भी सवाल जवाब कर सकते है।

असिस्टेंट के रुप में इस्तेमाल करे

भारत के अलावा Gemini एप को तुर्की, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका में भी लॉन्च किया गया है। Gemini एप में यूजर्स टाइप करके, बोलेकर और इमेज के जरिए भी अपने सवालों के जवाब ले सकते हैं। एंड्रॉयड यूजर्स जेमिनी एप को अपना प्राइमरी असिस्टेंट भी बना सकते हैं। एंड्रॉयड यूजर्स तो असिस्टेंट के रुप में इसे इस्तेमाल कर सकते है, लेकिन iOS यूजर्स को इसे इस्तेमाल करने के लिए गूगल ऐप का सहारा लेना होगा।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई