Realme P4 (Source. Realme) 
टेक्नॉलजी

सस्ता 5G फोन आ रहा है, 7000mAh बैटरी के साथ Realme का बड़ा धमाका

Realme P4 Lite 5G Price: Realme एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फ़ोन Realme P4 सीरीज़ का हिस्सा होने वाला है जो यूजर्स के बजट में आते हुए शानदार फीचर्स देंगा।

सिमरन सिंह

Realme P4 Lite Performance: Realme एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी 19 मार्च को भारत में अपना नया और किफ़ायती 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। यह फ़ोन Realme P4 सीरीज़ का हिस्सा होगा और इसे Realme P4 Lite के तौर पर पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि यह इस सीरीज़ का सबसे किफ़ायती डिवाइस होगा, जिससे कम बजट वाले यूज़र्स को काफ़ी फ़ायदा मिलेगा। लॉन्च इवेंट दोपहर 12:00 बजे होगा और यह फ़ोन सिर्फ़ Flipkart पर ही बेचा जाएगा। यूज़र्स कंपनी की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर भी इस इवेंट को लाइव देख सकेंगे।

दमदार बैटरी से मिलेगा लंबा बैकअप

Realme P4 Lite की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की पावरफुल बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 1.47 दिन तक आराम से चल सकता है। यानी बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म। साथ ही फोन में स्लीक डिजाइन दिया गया है, जो इसे स्टाइलिश बनाता है। इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस भी मिलेगा, जिससे फोन ज्यादा मजबूत रहेगा। इसके अलावा IP64 रेटिंग के साथ यह फोन पानी और धूल से भी सुरक्षित रहेगा।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में भी दम

इस बजट स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो स्मूद एक्सपीरियंस देगा। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक होगी, जिससे धूप में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें LCD पैनल के साथ ArmorShell प्रोटेक्शन दिया जाएगा।

परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलेगा, जो डेली यूज और गेमिंग दोनों के लिए ठीक-ठाक प्रदर्शन देगा। कैमरा सेक्शन में 13MP का AI कैमरा दिया जाएगा, जिससे अच्छी क्वालिटी की फोटो क्लिक की जा सकेगी।

कीमत और मुकाबला

Realme P4 Lite को भारत में करीब 15,000 रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इस कीमत में यह फोन बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर उभरेगा। इसका सीधा मुकाबला Vivo T4 Lite, iQOO और Redmi के किफायती 5G स्मार्टफोन्स से होगा। वहीं, फोन में लेटेस्ट Android 16 पर आधारित Realme UI मिलने की भी उम्मीद है।

बजट में मिलेगा पावरफुल पैकेज

अगर आप कम कीमत में लंबी बैटरी, मजबूत डिजाइन और 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Realme P4 Lite आपके लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकता है। यह फोन खासकर मिडिल क्लास यूजर्स के लिए एक वैल्यू-फॉर-मनी डील साबित हो सकता है।

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक, CEC को 'मोदी सरकार की कठपुतली' कहा; इस्तीफे की मांग की

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान