सौजन्यः सोशल मीडिया 
टेक्नॉलजी

Acer ने लॉन्च किया Gemini AI सपोर्ट के साथ क्रोमबुक प्लस 14 और 15 लैपटॉप

Acer ने भारत में अपने दो नए शानदार लैपटॉप लॉन्च किए है। जो है Acer Chromebook Plus 14 और Acer Chromebook Plus 15 2024 को लॉन्च किया है।

प्रिया जैस

नई दिल्ली: Acer ने भारत में अपने दो नए शानदार लैपटॉप लॉन्च किए है। जो है Acer Chromebook Plus 14 और Acer Chromebook Plus 15 2024 को लॉन्च किया है। इन दोनों ही लैपटॉप में लेटेस्ट Google Gemini AI असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है।

इसकी खासियत में से एक है कि दोनों में बड़ा डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर मिलता है। इनमें 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इन्हे चार्ज करने पर इनकी बैटरी फुल चार्ज में 10 घंटे से ज्यादा चलती है।

जानकारी के लिए बता दें कि एसर इन लैपटॉप को भारतीय बाजार से पहले पिछले साल ही ग्लोबल बाजार में पेश कर चुका है। अब ये भारत में लॉन्च किया गया है।

Acer Chromebook Plus 14 के फीचर्स

एसर के इस लैपटॉप को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड मिला है। देखा जाए तो इस लैपटॉप की स्क्रीन का साइज 14 इंच है, जो हाई-ब्राइटनेस के साथ आता है। अगर प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Intel Core i3-N305 और AMD Ryzen 7000 Series का प्रोसेसर दिया गया है। इसमें खास AI से लैस Google-Adobe फीचर्स भी मौजूद हैं। कंपनी ने इस क्रोमबुक प्लस 14 में खास DTS Audio का सपोर्ट दिया है। इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन और 1080p वेबकैम मिलता है, जो नॉइस रिडक्शन से लैस है। इसमें 16GB रैम से लेकर वाई-फाई, ब्लूटूथ और HDMI पोर्ट तक मिलता है। इसकी बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही यह फुल चार्ज में 12 घंटे चलने में की क्षमता रखता है। इसका एक फायदा यह भी है कि ये बिजली की बचत करता है।

Acer Chromebook Plus 15 के स्पेसिफिकेशन

Acer Chromebook Plus 15 में 15.6 इंच का डिस्प्ले है। इसका रेज्यूलूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। इसको MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड का सर्टिफिकेट मिला है। पावर के लिए लैपटॉप में 13th Gen Intel प्रोसेसर, 16GB तक रैम और 512GB SSD स्टोरेज दिया गया है। वहीं, यह लैपटॉप विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस लैपटॉप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपयोग के लिए 1080p वेबकैम दिया गया है। इसमें DTS ऑडियो सपोर्ट करने वाले स्पीकर और दो बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसके अलावा, बिल्ट-इन HDMI, यूएसबी 3.2 जेन 1, यूएसबी टाईप-ए और यूएसबी 3.2 जेन 1 टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। यह लैपटॉप फुल बैटरी चार्ज करने पर 10 घंटे तक चलने की क्षमता रखता है।

गेजेट्स की कीमत

Acer Chromebook Plus 14 और 15 की शुरूआती कीमत 35,990 रुपये से है। इन लैपटॉप को ऑनलाइन के जरिए फ्लिपकार्ट, क्रोमा, अमेजन और विजय सेल से आसानी से खरीदा जा सकता है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए