AI को स्कूल में बैंन कर दिया गया है।  Source. gemini
टेक्नॉलजी

AI पर बड़ा फैसला, इस देश के स्कूलों में 40 AI टूल्स पर लगी रोक, जानिए क्यों लिया गया ये कदम

Artificial Intelligence In Schools: AI तेजी से हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन रहा है। जिसमें पढ़ाई से लेकर लिखने और कैलकुलेशन तक सभी में स्टूडेंट्स भी अलग-अलग AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

सिमरन सिंह

Ban On AI For Students: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है। जिसमें पढ़ाई से लेकर लिखने और कैलकुलेशन तक सभी में स्टूडेंट्स भी अलग-अलग AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन अब अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी से AI को लेकर ऐसा फैसला सामने आया है जिसने नई बहस छेड़ दी है। बता दें कि शहर के सार्वजनिक स्कूलों में छात्रों के लिए कई एजुकेशन AI टूल्स के इस्तेमाल पर रोक लगाने का ऐलान किया गया है।

न्यूयॉर्क के स्कूलों में 40 AI टूल्स बैन

न्यूयॉर्क सिटी के अधिकारियों ने सार्वजनिक प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में छात्रों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे करीब 40 एजुकेशन AI टूल्स पर एक साल के लिए रोक लगाने का फैसला किया है। बता दें कि इसे अमेरिका के स्कूलों में AI के इस्तेमाल को लेकर अब तक के सख्त फैसलों में से एक माना जा रहा है। वहीं यह फैसला ऐसे समय आया है जब देश के कई अन्य शहर भी स्कूलों में AI के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर अपनी नीतियों की समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही लॉस एंजिल्स समेत कई जगहों पर छात्रों के लिए AI के इस्तेमाल के नियमों पर दोबारा विचार किया जा रहा है।

मेयर ने बताया क्यों जरूरी है टीचर से जुड़ाव

न्यूयॉर्क सिटी के बारे में बताए तो यहां मेयर जोहरान ममदानी ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा सिर्फ तकनीक तक सीमित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि बच्चों को सीखने और आगे बढ़ने के लिए शिक्षकों से जुड़ाव और साथियों के साथ मिलकर सीखने का अनुभव जरूरी है। मेयर ने कहा है कि बच्चों को सीखने और बढ़ने के लिए टीचर चाहिए और उनसे जुड़ाव चाहिए। स्टूडेंट को साथियों के साथ मिलकर कौशल सीखने चाहिए और टीचर्स से नई-नई चीजों को सीखना चाहिए।

क्लास 8 तक के छात्रों पर पड़ेगा असर

जानकारी में सामने आ रहा है कि इस फैसले का सीधा असर क्लास 8 तक के छात्रों पर पड़ने वाला है। लेकिन हाई स्कूल के विद्यार्थियों को कुछ परिस्थितियों में AI इस्तेमाल करने की अनुमति दी जा सकती है। वहीं शिक्षकों को अपनी प्लानिंग, शेड्यूलिंग और दूसरे प्रशासनिक कामों के लिए AI का इस्तेमाल करने की छूट रहने वाली है। बता दें कि चिंता इस बात को लेकर बढ़ी है कि छात्र जवाब खोजने, कैलकुलेशन और राइटिंग जैसे कामों के लिए AI पर जरूरत से ज्यादा निर्भर होते जा रहे हैं। ऐसे में न्यूयॉर्क का यह फैसला तकनीक और पारंपरिक शिक्षा के बीच संतुलन को लेकर नई बहस शुरू कर सकता है।

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी