राज्य

मीरा रोड पहुंचने से पहले AIMIM नेता वारिस पठान दहिसर चेक नाका में गिरफ्तार

अनिल सिंह
Waris Pathan Mira Road : एआईएमआईएम (AIMIM) के नेता और पूर्व विधायक वारिस पठान (Waris Pathan) को मुंबई पुलिस ने दहिसर (Dahisar) इलाके से हिरासत में ले लिया है। जब वो मुंबई से सटे मीरा रोड (Mira Road) के नया नगर जा रहे थे। जहां 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पहले इलाके में दो समूहों के बीच विवाद हुआ था। जिसके चलते इलाके में माहौल खराब हो गया था, पुलिस ने आगे बताया कि  सोमवार को शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है और ऐसे में वारिस पठान के वहां जाने से समुदायों के बीच विवाद बढ़ सकता है और कानून व्यवस्था की समस्या हो सकती है। 


हिरासत में लिए जाने के बाद पठान ने कहा कि, मुझे मीरा रोड जाते समय दहिसर चेक नाका (Check Naka) पर मीरा भायंदर पुलिस ने अवैध रूप से गिरफ्तार कर लिया है। मुझे नफरत भरे भाषण देने वाले लोगों के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपने के लिए पुलिस आयुक्त से मिलना था।  
मैंने पुलिस को सूचित किया था कि मैं 19 फरवरी को मीरा रोड जाऊंगा, लेकिन मुझे अनुमति नहीं दी गई थी। एक्स अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो में एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बीच पुलिसकर्मी उन्हें एक पुलिस वाहन तक ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?