File Photo 
राज्य

नोएडा में बलि के लिए सात वर्षीय बच्ची का अपहरण, सीसीटीवी की मदद से आरोपी बागपत से गिरफ्तार

सुभाष यादव

नोएडा: नोएडा (Noida) के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी गांव में एक सात साल की बच्ची का उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर बलि देने के लिए अपहरण कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने देर रात जनपद बागपत में छापेमारी की और आरोपी व्यक्ति सहित दो को गिरफ्तार कर बच्ची को बचा लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, बच्ची को अगवा करके ले जाते समय आरोपी की तस्वीर एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने करवाई की। 

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) इलामारन ने बताया कि छिजारसी गांव निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को सेक्टर-63 थाना पुलिस से शिकायत की थी कि उसकी भतीजी का एक अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। इलामारन के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और इस दौरान उसके हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगी। 

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी व्यक्ति बच्ची को अपने साथ ले जाते नजर आ रहा था। इलामारन के मुताबिक, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्ची को अगवा करने वाले शख्स की पहचान की और तीन पुलिस दल बनाकर बागपत में देर रात छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने बच्ची को अगवा करने वाले सोनू बाल्मीकि और नीटु बाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके कब्जे से बच्ची को सकुशल मुक्त करा लिया। 

इलामारन के अनुसार, शुरुआती पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने बलि देने के लिए बच्ची का अपहरण किया था और होली वाले दिन उसकी बलि देने की तैयारी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस बच्ची की मेडिकल जांच करवा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। (एजेंसी) 

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट