File Photo 
राज्य

पुणे: दहेज के लिए ससुराल वालों की हैवानियत, पहले विवाहिता के आंखों और कानों में डाला लाल मिर्च का पानी फिर जो किया....

वैष्णवी वंजारी

महाराष्ट्र: जहां देश और दुनिया हर क्षेत्र में तरक्की कर रहे है, वही आज भी कुछ ऐसी रूढ़िवाद है जो खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यह घटना पुणे के कोथरूड इलाके की है, जहां दहेज की मांग को लेकर विवाहिताओं को बेरहमी से प्रताड़ित किया जा रहा है। जानकारी में यह पता चला है कि मिर्च पाउडर को पानी में मिलाकर उसकी आंखों, मुंह और कानों में तीखा पानी डाला गया था। इस मामले में ससुराल वालों के खिलाफ कोथरूड थाने में दहेज की बलि देने, मारपीट करने और धमकी देने जैसी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आइए जानते है पूरी खबर क्या है.... 

दरिंदों के खिलाफ मामला दर्ज 

बर्बरता से भरी इस घटना के बारे में अधिक जानकारी यह है कि कोथरूड क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर बेरहमी से प्रताड़ित किया गया। इतना ही नहीं बल्कि लगातार उसके ससुराल वाले उससे दहेज की मांग करते थे। इतना हीनहीं बल्कि उसे मारा भी जाता था। मिर्च पाउडर को पानी में मिलाकर तीखा पानी उसकी आंखों और कानों में डाला गया।

इस मामले में ससुराल वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपियों के नाम पति नागेश कार्तिक साहेबन्ने (23 वर्ष), रत्ना कार्तिक साहेबन्ने (42 वर्ष), महादेवी जाधव (58 वर्ष) और लिम्बाराज भिसे (58 वर्ष) है। 

दहेज के लिए प्रताड़ित

आपको बता दें कि इस मामले में एक 22 वर्षीय विवाहिता  ने शिकायत दर्ज कराई है, शिकायत में दी गई जानकारी के अनुसार उसकी शादी अक्टूबर 2021 में नागेश कार्तिक साहेबने से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। युवती का आरोप है कि उसके हाथ-पैर बांध कर उसकी आंखों और कानों में गर्म पानी डाला गया और मुंह पर नमक पानी डाला गया, ऐसे में अब इन बेरहम ससुराल वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं की तहत मामला दर्ज किया गया है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में युवती को न्याय मिलता है या नहीं। 

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?