शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड 
राज्य

मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ का विरोध करना जितेंद्र आव्हाड को पड़ा भारी, अब पुलिस ने भेजा नोटिस

काजल चोपड़े

ठाणे: मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' (Har Har Mahadev) को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इसी बीच ठाणे में राकांपा (NCP) के नेता व पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर एक सिनेमाघर में फिल्म की स्क्रीनिंग भी रोक दी। इस दौरान मनसे के कार्यकर्ता के साथ मारपीट भी हुई। अब इसी इस मामले में पुलिस ने जितेंद्र आव्हाड  को नोटिस (Police Notice) जारी किया है।

फिल्म 'हर हर महादेव' को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मॉल में मनसे कार्यकर्ता से मारपीट के मामले में पुलिस ने विधायक जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) को धारा 141 के तहत नोटिस जारी किया है। वर्तक नगर पुलिस ने नोटिस जारी किया है। वहीं, इस नोटिस में कहा गया है कि, इस मामले में जांच के लिए मौजूद रहे। या कोर्ट के सामने पेश होने के लिए जो प्रक्रिया की जाती है उसमें सहयोग करें।

इस मामले में NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) और उनके 100 कार्यकर्ताओं के खिलाफ वर्तक नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही IPC की धारा 141,143,146,149,323,504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले पर अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है। एनसीपी के करीब 50 कार्यकर्ताओं को धारा 141 के तहत नोटिस जारी किया गया है। जांच में शामिल होने और जांच में सहयोग करने का नोटिस दिया गया है।

फिल्म 'हर हर महादेव' को लेकर एनसीपी और संभाजी ब्रिगेड ने विवाद शुरू कर दिया है। जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) अपने कार्यकर्ताओं के साथ ठाणे के विवियाना मॉल में आए और फिल्म हर हर महादेव का शो बंद कर दिया। इस दौरान राकांपा कार्यकर्ताओं ने एक दर्शक की पिटाई भी की। इस दर्शक की पिटाई का एक वीडियो सामने आया था। 

तरुण तेजपाल केस: 13 साल की कानूनी जंग और बचपन का वो खौफनाक सच, पीड़िता ने पहली बार बयां किया अपना दर्द

मेरा शरीर अस्पताल में, आत्मा छात्रों के बीच… JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र महतो की भावुक अपील

दिल्ली बम धमाके के पीछे अल-कायदा का हाथ, UNSC ने पेश की रिपोर्ट, कहा- बढ़ रहा है खतरा

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

बेंगलुरु में FDA सख्त: स्वास्थ्य विभाग की कैंटीन में एक्सपायर्ड खाना, विधानसभा परिसर में रेंगते मिले कॉकरोच!