ANI Photos 
राज्य

मंत्री असलम शेख और वर्षा गायकवाड़ की बढ़ सकती है मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस, जानें पूरा मामला

शुभम सोनडवले

मुंबई. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख (Minister Aslam Sheikh) और वर्षा गायकवाड़ (Minister Varsha Gaikwad) के खिलाफ मुंबई (Mumbai) के बांद्रा पुलिस स्टेशन (Bandra Police Station) में मामला दर्ज किया गया है। दोनों मंत्रियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि ये मामला कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के स्वागत के लिए एक सार्वजनिक कार्यक्रम में तलवार लहराने के बाद दर्ज किया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1508435486851100672

बता दें कि 26 मार्च के दिन बांद्रा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत किया गया था। इस दौरान दोनों मंत्रियों पर मंच से तलवार लहराने का आरोप है। तलवार लहराने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस कांग्रेस नेताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं से पूछताछ कर सकती है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज