राज्य

महाराष्ट्र: अब इंतजार हुआ खत्म, 25 या 26 मई को लगेगा 12वीं का रिजल्ट!

वैष्णवी वंजारी

महाराष्ट्र: हाल ही में आई बड़ी खबर के मुताबिक, अब महाराष्ट्र के 12 वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने की तारीख सामने आई है। ऐसे में अब इन छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म खत्म होने वाला है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन 12वीं का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। सूत्रों ने जानकारी दी है कि हालांकि 10वीं कक्षा के नतीजे जून में घोषित किए जाएंगे, लेकिन 12वीं कक्षा के नतीजे 25 या 26 मई को घोषित किए जाएंगे। 

25 या 26 मई को लगेगा रिजल्ट! 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आईसीएसई और आईएससी के नतीजे आने के बाद महाराष्ट्र के लाखों छात्र और उनके अभिभावकों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे कब आएंगे। राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं-12वीं की परीक्षा के रिजल्ट की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बीच, परिणाम 25 या 26 मई को घोषित किया जाएगा। गौरतलब हो कि राज्य बोर्ड ने इस साल 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की थी।

14 लाख 57 हजार 293 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि महाराष्ट्र के 10 हजार 388 जूनियर कॉलेजों के 14 लाख 57 हजार 293 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 25 मार्च तक हुई थी और इस परीक्षा के लिए महाराष्ट्र के 23 हजार 10 स्कूलों के 15 लाख 77 हजार 256 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। अब जाकर 12 कक्षा के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। 

Bypoll Results 2026 Live: तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल में BJP आगे, पुडुचेरी- असम में मतगणना जारी

Tamil Nadu Bypoll Results: तमिलनाडु में कांटे की टक्कर, धारापुरम में AIADMK आगे, मदुरंतकम में TVK ने बनाई बढ़त

Bypoll Results 2026: आज 4 राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग, विजय और सुवेंदु अधिकारी की परीक्षा

Starlink: थैंक यू राहुल...यह वाकई चिंताजनक है, स्टारलिंक पर एलन मस्क का बयान; सरकार बोली- नियम सभी के लिए समान

Mulayam Singh Yadav: पहलवानी के चरखा दांव से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक, ऐसा रहा उनका UP का सियासी सफर