एकनाथ शिंदे  
राज्य

महाराष्ट्र में जींस और टी-शर्ट बैन! शिंदे सरकार ने शिक्षकों के लिए 'ड्रेस कोड' किया लागू

शुभम सोनडवले

पुणे. महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने राज्य में स्कूल शिक्षकों (School Teachers) के लिए एक 'ड्रेस कोड' लागू किया है, जिसके तहत उन्हें टी-शर्ट, जींस या डिजाइन और चित्रों वाली कोई अन्य शर्ट पहनने की अनुमति नहीं होगी।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी एक सरकारी आदेश (जीआर) के अनुसार, राज्य सरकार ने स्कूलों से अपने संबंधित पुरुष और महिला शिक्षकों के लिए 'ड्रेस कोड' तय करने को कहा है।

जीआर के अनुसार यह नियम राज्य के निजी, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त सहित सभी स्कूलों पर लागू होगा। इसमें कहा गया है, "शिक्षकों द्वारा पहनी जाने वाली पोशाक साफ-सुथरी होनी चाहिए। महिला शिक्षकों को साड़ी या परिधान (सलवार, चूड़ीदार, कुर्ता और दुपट्टा) पहनना चाहिए और पुरुष शिक्षक पैंट और शर्ट पहन सकते हैं।"

सरकार ने स्कूलों को 'ड्रेस कोड' का रंग चुनने की अनुमति दी है और सलाह दी है कि पुरुष शिक्षक की शर्ट हल्के रंग की होनी चाहिए जबकि पैंट गहरे रंग का होना चाहिए। जीआर में कहा गया है, "शिक्षकों को डिजाइन, चित्र वाली टी-शर्ट, जींस या कोई अन्य शर्ट पहनने की अनुमति नहीं है।" (एजेंसी)

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब