उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 
राज्य

उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर 9 बजे तक 11 फीसदी से अधिक मतदान

साक्षी सिंह

लखनऊ: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर 9 बजे तक यानी शुरुआती दो घंटे में 11.67 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटिंग सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई जो कि शाम छह बजे तक चलेगा। आइये जाने हैं किस सीट पर कितना फीसदी वोट पड़ा।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक

1. अलीगढ़ में- 12.20 फीसदी

2. अमरोहा में- 14.32 फीसदी

3. बागपत में- 11.00 फीसदी

4. बुलंदशहर में- 11.99 फीसदी,

5. गौतमबुद्धनगर में- 11.57 फीसदी

6. गाजियाबाद में- 10.67 फीसदी

7. मथुरा में- 10.09 फीसदी

8. मेरठ में- 12.28 फीसदी मतदान हुआ।

उत्तर प्रदेश के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिनवा ने बताया कि द्वितीय चरण के आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव मैदान में 91 प्रत्याशी हैं, जिनमें 81 पुरुष तथा 10 महिला प्रत्याशी हैं।

बता दें कि के लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में देश के 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसमें से 73 सीटें सामान्य वर्ग के लिए है। इसके अलावा 9 सीटें अनुसूचित जाति तो 6 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। आज के इस मतदान के बाद 1206 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद होगी। दूसरे चरण में कुल 16 करोड़ मतदाता हैं। इनके लिए 1 लाख 67 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें