सूरत के केमिकल फैक्ट्री में लगी आग  
राज्य

सूरत में रसायन फैक्टरी में विस्फोट, आग से 24 श्रमिक घायल, देखे घटना का विडियो

वैष्णवी वंजारी

सूरत : गुजरात (Gujrat) के सूरत (Surat) शहर में बुधवार को एक रसायन फैक्टरी में विस्फोट के बाद आग लग गई जिससे 24 श्रमिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूरत के प्रभारी मुख्य दमकल अधिकारी बसंत पारेख ने कहा कि सचिन जीआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रसायन फैक्टरी में देर रात करीब दो बजे एक बड़े टैंक में रखे ज्वलनशील रसायन के रिसाव के कारण विस्फोट हो गया, जिसके बाद फैक्टरी में आग लग गई।

उन्होंने बताया, ‘‘कम से कम 24 श्रमिक घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज हो रहा है।'' उन्होंने कहा कि अभी यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना के वक्त कितने श्रमिक फैक्टरी के अंदर थे।

अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘फैक्टरी की तीन मंजिला इमारत में विस्फोट के कारण आग लग गई और पूरी इकाई जलकर नष्ट हो गई।'' उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दमकल की 12 से अधिक गाड़ियां भेजी गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

(एजेंसी)

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम