ऐश्वर्या मिश्रा के परिवार ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात
मुंबई: उप मुख्यमंत्री (Deputy CM ) देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से मेघदूत बंगले पर सोमवार को एथलीट ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा (Aishwarya Mishra) ने पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के साथ मुलाकात की। एशियन गेम 2023 (Asian Game 2023) में भारत को महिलाओं की 4 गुणा 400 मीटर दौड़ में सिल्वर पदक (Silver Medal) दिलाने में मुंबई के स्लम में रहने वाली ऐश्वर्या ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने एथलीट ऐश्वर्या को साल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
देवेंद्र फडणवीस ने घर और नौकरी का दिया भरोसा
इस दौरान एथलीट ऐश्वर्या ने उप मुख्यमंत्री फडणवीस से घर और सरकारी नौकरी दिलाने का आग्रह किया, तो उप मुख्यमंत्री ने सकारात्मक प्रतिसाद देते हुए जल्द ही योग्य निर्णय लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने ऐश्वर्या को ओलंपिक में देश को गोल्ड पदक दिलाने के लक्ष्य के साथ कड़ी तैयारी करने का आग्रह किया।
गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सागर बंगले पर एथलीट ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा की हुई। मुलाकात के वक्त परिश्रम संस्था के सचिव एड. अखिलेश मिश्रा और भाजपा युवा मोर्चा के शुभम सिंह भी मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने एथलीट ऐश्वर्या को अपने पास वाली कुर्सी पर बैठने का आग्रह बहुत ही सम्मान के साथ किया। उप मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सम्मान को देखकर एथलीट ऐश्वर्या के पिता कैलाश मिश्रा और भाई संकेत मिश्रा भावुक हो गए।