डोंबिवली MIDC विस्फोट (फोटो: पीटीआई) 
राज्य

डोंबिवली MIDC विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई, मलबे में मिला जला हुआ शव

डोंबिवली MIDC विस्फोट में मृतक संख्या बढ़कर 10 हो गई। घटनास्थल से मलबा हटाते समय एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। इस विस्फोट 9 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

शुभम सोनडवले

ठाणे. महाराष्ट्र में ठाणे जिले के डोंबिवली में रसायन कारखाना में हुए विस्फोट में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर दस हो गई, जब बचाव दल ने घटनास्थल से मलबा हटाते समय एक और शव बरामद किया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

कल्याण के तहसीलदार सचिन शेजल ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "बचाव और राहत दल को मलबा हटाते समय एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।"

डोंबिवली में एमआईडीसी (महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम के फेज 2 स्थित अमुदन केमिकल्स में बॉयलर विस्फोट और उसके परिणामस्वरूप लगी आग में बृहस्पतिवार को नौ लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिक घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया था कि विस्फोट इतना भीषण था कि इससे मकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और आसपास की कार, सड़कें और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए।

इससे पहले शनिवार को ठाणे जिले की एक अदालत ने रसायन कारखाना के मालिक मलय मेहता (38) को 29 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था। अपराध शाखा की उल्हासनगर इकाई ने जांच अपने हाथ में ले ली है। (एजेंसी)

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक