राज्य

सस्ता सोना देने का लालच देकर 80 लाख की ठगी, 4 के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

अनिल सिंह

अंधेरी: मुंबई के अंधेरी इलाके में नामी ज्वेलरी ओम शिल्पी ज्वेल्स एंड जेम्स शॉप के मालिक किसनभाई जैन, प्रवीणभाई जैन को विभिन्न बैंकों द्वारा नीलाम किए गए सोने को सस्ते दाम पर देने का झांसा देकर करीब 80 लाख 27 हज़ार रुपयों का चूना लगाए जाने का मामला सामने आया है। ओशिवारा पुलिस ने इस मामले में सोने के व्यापारी, ब्रोकर के रूप में काम करने वाले चेतन किशोर व्यास व उनके तीन अन्य साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस इस घटना में फरार चारों आरोपियों की तलाश कर रही है।

दअरसल चेतन व्यास ने अंधेरी लोखंडवाला कंपलेक्स में ओम शिल्पी ज्वेल्स एंड जेम्स शॉप के मालिक किसनभाई जैन, प्रवीणभाई जैन और उनकी दुकान के सेल्स मैनेजर प्रवीण सिंह राजपुरोहित को अगस्त 2023 को उसने बताया कि उसके अपने परिचित दीपक कुमार सांखला, राकेश कुमार कोठारी ने 2800 ग्राम सोना गोल्ड लोन बैंक में जमा कर कर्ज लिया है।

वह उस कर्ज को चुका पाने में असमर्थ है। जिस कारण बैंक ने सोना नीलाम करने का फैसला किया है। उस सोने को वह बैंक के माध्यम से सस्ते दाम पर दिलाने के नाम पर शिल्पी दुकान के मालिक से 80 लाख 27 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। तय समय पर सोना ना मिलने पर दुकान के मालिक ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराया है।

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी