File Pic 
राज्य

उत्तर प्रदेश और बिहार के भैया वाले बयान पर CM चन्नी ने दी सफाई, कहा- मेरे बयान का निकाला गया गलत मतलब

रवि शुक्ला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने उत्तर प्रदेश और बिहार के भैया को पंजाब में नहीं घुसने देंगे वाले बयान पर सफाई दी है। गुरुवार को बयान जारी करते हुए चन्नी ने कहा, "मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। पंजाब में आज तक आए सभी प्रवासी मजदूरों ने मेहनत कर विकास के पथ पर अग्रसर किया है। हमें उनके लिए केवल प्यार है, इसे कोई नहीं बदल सकता।" 

चन्नी ने आगे कहा, "मैं उन लोगों के बारे में बात कर रहा था जो बाहर से आते हैं और यहां व्यवधान पैदा करते हैं। पंजाब में यूपी-बिहार, राजस्थान और अन्य जगहों के जितने लोग हैं, जो यहां आकर काम करते हैं, वह सब हमारे हैं। इसलिए इसे किसी और तरीके से पेश करना ठीक नहीं है।"

https://twitter.com/ANI/status/1494265517997424640

ज्ञात हो कि, बुधवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, जो ये लोग उत्तर प्रदेश के भैया और बिहार के भैया यहां आकर राज करना चाहते हैं, उन्हें हम घुसने नहीं देंगे।" चन्नी ने जब यह बयान दिया था तो कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी बाजू में मौजूद थी। इसी के साथ वह चन्नी के बयान का ताली बजाकर सपना समर्थन देती हुई दिखी। 

चन्नी के बयान पर देश में बवाल मच गया था। भाजपा, आप, बीएसपी, और जेडीयू सहित सभी विपक्षी दलों ने जोरदार हमला बोला था। भाजपा ने चन्नी को कांग्रेस का बयान बताते हुए देश तोड़ने वाला बताया था। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने चन्नी के बयान की निंदा की थी। 

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां