राज्य

अन्ना हजारे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, कहा- शराब नीति के खिलाफ अनशन करूंगा

शुभम सोनडवले

पुणे. महाराष्ट्र के सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) को एक ‘स्मरण पत्र' लिखा है। इसमें हजारे ने कहा है कि वह सुपरमार्केट और सड़क किनारे की दुकानों में शराब बेचने संबंधी राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ अनिश्चितकालीन अनशन करेंगे।

हजारे ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पहला पत्र लिखकर तीन फरवरी को आबकारी नीति का विरोध किया था, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इसके बाद मुख्यमंत्री को याद दिलाने के लिए उन्हें स्मरण पत्र भेजना पड़ा। महाराष्ट्र सरकार ने हाल में सुपरमार्केट और किराने की दुकानों में भी शराब बेचने की अनुमति देने का फैसला किया था।

हजारे ने कहा, ‘‘इस फैसले के खिलाफ मैंने अनिश्चितकालीन अनशन करने का फैसला किया है। मैंने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री (अजित पवार) को पत्र भेजा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।" (एजेंसी)

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत