राज्य

लक्षद्वीप में 'घड़ी' चिन्ह पर ही चुनाव लड़ेगी राष्ट्रवादी, गलत जानकारी ना फैलाएं- आनंद परांजपे

अनिल सिंह

लक्षद्वीप में लोकसभा चुनावों में हमारे उम्मीदवारों को 'घड़ी' चिन्ह ही मिलेगा, इसलिए किसी भी गलत जानकारी पर आधारित अफवाह ना फैलाएं, ऐसा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रदेश प्रवक्ता और ठाणे जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे ने मीडिया के माध्यम से अनुरोध किया है।

परांजपे ने शरदचंद्र पवार संगठन के एक वरिष्ठ नेता पर भी निशाना साधा कि वे सही समय पर चीजों का 'करेक्ट' कार्यक्रम करने में विश्वास करते हैं, लेकिन जब जानकारी गलत हो, तो उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि परिणाम केवल 'इनकरेक्ट' ही हो सकते हैं।

लोकसभा चुनाव में लक्षद्वीप में एनसीपी को घड़ी चुनाव चिन्ह नहीं मिलने के आरोप पर आनंद परांजपे ने ठाणे में मीडिया से संवाद साधा।

एनसीपी महाराष्ट्र और नागालैंड में एक मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय पार्टी है और पार्टी ने केंद्रीय चुनाव आयोग में आवेदन भी किया है। अरुणाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा की सभी सीटों पर एनसीपी पार्टी के सभी उम्मीदवारों को घड़ी चुनाव चिन्ह मिलेगा। इसी तरह लक्षद्वीप में होने वाले लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों को 'घड़ी' चुनाव चिह्न दिया जाएगा। आनंद परांजपे ने यह भी कहा कि इसकी अधिसूचना चुनाव आयोग ने 23 मार्च को अरुणाचल प्रदेश और 24 मार्च को लक्षद्वीप के लिए भी जारी की है।

अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव और लक्षद्वीप में लोकसभा चुनाव में एनसीपी उम्मीदवारों को घड़ी चुनाव चिन्ह मिलेगा। इसलिए आनंद परांजपे ने अनुरोध किया है कि मीडिया किसी भी तरह की गलतफहमी न फैलाए।

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO