राज्य

भांडुप पुलिस स्टेशन में कॉकटेल पार्टी, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

अनिल सिंह

नवभारत न्यूज नेटवर्क
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, खबर के मुताबिक भांडुप पुलिस स्टेशन (Bhandup police station) में निरीक्षक के केबिन में कॉकटेल पार्टी (Cocktail party) की गई थी। जैसे ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात की सूचना मिली तो मामले की जांच कर 4 पुलिसकर्मियों (Policemen) को तत्काल सस्पेंड (Suspend) कर दिया गया है। खबर है कि कोकटेल पार्टी में 3 कर्मियों ने हिस्सा लिया था जबकि एक ने इस बात की जानकारी को छिपाने में बाकियों की मदद की थी। इसलिए उसे भी सस्पेंड कर दिया गया है। 

भांडुप पुलिस स्टेशन में कॉकटेल पार्टी 
मुंबई के भांडुप पुलिस स्टेशन में कानून व्यवस्था के पद पर तैनात पुलिस निरीक्षक के केबिन में 25 अक्टूबर को सुनील कांक, शैलेश पटोले, मनोहर शिंदे और प्रेमचंद सावंत ने एक कॉकटेल पार्टी रखी थी। जिसकी जानकारी जैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों को मिली तो उन्होंने जांच शुरू कर दी। 

एक महीने बाद पार्टी में शामिल 3 पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक इनमें से तीन को निरीक्षक के केबिन के अंदर पार्टी करने के लिए निलंबित कर दिया गया है। जबकि चौथे कांस्टेबल ने इसकी जानकारी को छुपाया जिसके लिये उसे भी दंडित किया गया है। 

परिवार से विरासत में मिला साहस, कारगिल युद्ध में पाक की उड़ाई थी नींद, जानें पूर्व IAF चीफ BS धनोआ की कहानी

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी; बच्ची समेत 4 की मौत

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े