Suicide | Representational Image  
राज्य

मुंबई के मालवाणी में सीवर में गिरने से 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

शुभम सोनडवले

मुंबई. मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र मलाड में बृहस्पतिवार को 15 फुट गहरे भूमिगत सीवर के एक चैंबर में गिरकर एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य की स्थिति नाजुक है। एक नगर निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंबुजावादी में अब्दुल हमीद रोड पर मालवानी गेट नंबर आठ पर शाम साढ़े पांच बजे यह घटना घटी।

उन्होंने कहा, "तीन लोग एक भूमिगत सीवर के चैंबर में गिर गये । यह सीवर एक सार्वजनिक शौचालय से 15 फुट नीचे है और इस शौचालय का संचालन एक ठेकेदार के हाथों में है। तीनों को राहगीरों ने बाहर निकाला और उन्हें एक नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया।"

उन्होंने कहा कि जान गंवाने वालों की पहचान सूरज केवट और विकास केवट (20) के रूप में हुई है जबकि रामलगन केवट (45) की स्थिति गंभीर है।

मालवाणी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक चिमाजी आधव ने कहा, "तीनों श्रमिक थे जिन्हें नाले की सफाई के लिए ठेके पर रखा गया था। हमने प्राथमिक सूचना के आधार पर दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है और हम मामले की जांच कर रहे हैं।" (एजेंसी)

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव को छोड़ा गया; पटना में छात्रों पर चलाई वॉटर कैनन

इंसानी दखल से हुई चूक...NEET पेपर लीक मामले में सरकार ने SC में रखा अपना पक्ष, कहा- फुलप्रूफ है NTA का सिस्टम

तमिलनाडु विधानसभा में अचानक गाना गाने लगीं महिला विधायक, रिएक्शन देखकर शरमा गए सीएम विजय, VIDEO वायरल

राजनीति की सफाई का सुपर फॉर्मूला, 1 साल में होगा दागी नेताओं के केस का फैसला, सुप्रीम कोर्ट में आया बड़ा सुझाव

CM विजय का मास्टरस्ट्रोक, स्वास्थ्य बीमा कवर 5 गुना बढ़ा, 7 नए मेडिकल कॉलेज और विधायकों को गाड़ियां