प्रतिकात्मक फोटो 
राज्य

मुंबई-पालघर से 17 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों पर पहचान पत्र बनाने का प्रयास

शुभम सोनडवले

पालघर/मुंबई. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने राज्य में अवैध रूप से रहने और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर पहचान पत्र प्राप्त करने के प्रयास में 17 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बोरीवली में सुमन मोमीन सरदार (31), उमर फारूक मुल्ला (27) और सलमान अयूब खान (34) को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि तीनों को उस वक्त पकड़ा गया जब वे फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बनवाए गए पहचान पत्रों को प्राप्त करने के लिए इलाके में पहुंचे थे।

अधिकारी के मुताबिक, उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि उमर और सलमान बांग्लादेशी एजेंट हैं, जो लोगों को देश में अवैध तरीके से लेकर आते हैं।

अधिकारी के मुताबिक, जांच के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि 10 बांग्लादेशी विरार के गोपचरपाड़ा में रह रहे हैं जबकि चार अन्य बांग्लादेशी पालघर जिले के नाला सोपारा के हनुमान नगर में मौजूद हैं। अधिकारी ने बताया कि 17 बांग्लादेशी नागरिकों को 25 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। (एजेंसी)

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी