खेल

सिर्फ एक थ्रो और फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्डन बॉय का जलवा

Neeraj Chopra: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने बुधवार को क्वालिफाइंग राउंड में पहले ही प्रयास में 84.85 मीटर दूर भाला फेंका। इसके साथ ही वो वर्ल्ड एथलीट चैंपियनशिप के फाइनल में पहंचे।

उज्जवल सिन्हा

World Athletics Championship 2025: भारत के स्टार एथलीट और भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गए हैं। नीरज चोपड़ा ने क्वालिफाइंग राउंड में पहले ही प्रयास में 84.85 मीटर दूर भाला फेंका और इस चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई कर लिया।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के क्वालिफिकेशन के लिए न्यूनतम दूरी 84.50 मीटर तय है। जिसे नीरज ने आसानी से पहले ही बार में पार कर लिया। दिलचस्प बात यह रही कि पहले राउंड में नीरज ही इकलौते खिलाड़ी थे जिन्होंने सीधे क्वालिफाई किया। हालांकि अभी तक नीरज चोपड़ा के अलावा जर्मनी के जूलियन वेबर ने ही इस चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वलीफाई किया है।

नीरज से दूर जुलियन वेबर ने किया थ्रो

जूलियन वेबर ने नीरज चोपड़ा से भी ज्यादा दूर थ्रो करके फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वेबर ने 87.21 मीटर थ्रो करके फाइनल में जगह बनाई। अब नीरज चोपड़ा को अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए शानदार प्रदर्शन करना होगा। वेबर के अलावा फाइनल में पाकिस्तान के अरशद नदीम से भी उनका सामना हो सकता है।

पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार नीरज और नदीम का हो सकता सामना

पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद यह पहली बार होगा जब ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी एक साथ किसी बड़े मंच पर आमने-सामने होंगे। पेरिस में अरशद नदीम ने 92.97 मीटर थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता था। जबकि नीरज ने 89.45 मीटर के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया था।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग राउंड में नीरज चोपड़ा को ग्रुप में रखा गया है। जिसमें उनके साथ जूलियन वेबर, वाल्कोट, वाडलेज और भारत के सचिन यादव जैसे खिलाड़ी थे। वहीं क्वालिफिकेशन राउंड में पाकिस्तान के अरशद नदीम को ग्रुप बी में रखा गया है। जिसमें ट्रिनिडाड के पीटर्स, केन्या के येगो, ब्राजील के दा सिल्वा और भारत के रोहित यादव व यशवीर सिंह शामिल थे।

क्या है क्वालिफेकेशन का प्रोसेस

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए जैवलिन को 84.50 मीटर से दूर थ्रो करना होता है। 84.50 मीटर दूर थ्रो करने के बाद खिलाड़ी को फाइनल में जगह मिलती है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में टॉप-12 खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है। दोनो ग्रुप से जो खिलाड़ी या तो 84.50 मीटर से दूर थ्रो करते या फिर टॉप-12 में शामिल होते हैं, उन्हें फाइनल का टिकट मिल जाता है।

मुंबई को दहलाने की धमकी देने वाला निकला तमिलनाडु का इंजीनियर, अमेरिका से 1500 फर्जी धमकियां देने का शक

संसद के विशेष सत्र से पहले India ब्लॉक में बगावत, RJD सांसद ने किया परिसीमन का समर्थन; बोले-यह जनता के हित में

Delimitation Bill LIVE: इंडिया गठबंधन में फूट, RJD सांसद ने किया परिसीमन बिल का समर्थन; सुप्रिया ने बनाई दूरी

संसद सत्र से पहले महाराष्ट्र में हलचल तेज, शिवसेना ने भी जारी की व्हिप; शिंदे ने सांसदों को मुंबई बुलाया

पापा, मुझे नहीं पता कैसे गिरा..., कोटा में चौथी मंजिल से गिरा NEET छात्र, इलाज के दौरान हुई मौत