खेल

महिला आईपीएल: बीसीसीआई ने पांच साल के मीडिया अधिकारों के लिये निविदा जारी की

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने शुक्रवार को महिलाओं की इंडियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूआईपीएल) के 2023 से 2027 तक पांच साल के लिये मीडिया अधिकारों के लिये निविदायें आमंत्रित कीं। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आईपीएल की संचालन परिषद ने महिलाओं की इंडियन प्रीमियर लीग के 2023-2027 सत्र के लिये मीडिया अधिकार हासिल करने के लिये प्रतिष्ठित कंपनियों से निविदा प्रक्रिया के जरिये बोलियां आमंत्रित की हैं।''  

मीडिया अधिकार की बोली एक बार की सीलबंद होगी या फिर बढ़ती हुई ई-नीलामी बोलियां होंगी, इसके बारे में तफ्सील से नहीं बताया गया है। निविदा के लिये आमंत्रण (आईटीटी) बोली दस्तावेज की कीमत पांच लाख रूपये और इस पर लगने वाला कर होगी। आईटीटी 31 दिसंबर 2022 तक खरीदी जा सकती है।  

दिलचस्पी दिखाने वाली कंपनियों को आईटीटी खरीदनी ही होंगी। हालांकि पात्रता के मानदंड और अन्य नियम एवं शर्तेां को पूरा करने वाली आईटीटी ही बोली लगाने योग्य होंगी। यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि आईटीटी खरीदने भर से कोई व्यक्ति बोली लगाने का हकदार नहीं हो जायेगा। (एजेंसी)

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट

1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर

परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाडी में रार! सुप्रिया सुले का नरम रुख, जानिए पूरा सियासी समीकरण

26/11 Mumbai Terror Attack: देश के लिए बलिदान या साध्वी का श्राप? शहीद हेमंत करकरे की विवादों से भरी कहानी