भारत बमान पाकिस्तान (फोटो: एक्स@ACCMedia1) 
खेल

Women's Asia Cup 2024: भारत ने पाकिस्तान को 108 रन पर समेटा, पूजा-रेणुका और दीप्ति की शानदार गेंदबाजी

महिला टी20 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 108 रन पर समेत दिया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। पूजा वस्त्राकर और रेणुका सिंह ने शुरूआती झटके देते हुए दो दो विकेट लिये। दीप्ति शर्मा ने 20 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। श्रेयंका पाटिल को भी दो विकेट मिले।

शुभम सोनडवले

दाम्बुला. महिला टी20 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 108 रन पर समेत दिया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। पूजा वस्त्राकर और रेणुका सिंह शुरूआती झटके दिए। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने अपनी फिरकी में पाकिस्तानी बल्लेबाजों फंसा दिया।

पूजा वस्त्राकर और रेणुका सिंह ने दो-दो विकेट लिये। जबकि, दीप्ति शर्मा ने 20 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। श्रेयंका पाटिल को भी दो विकेट मिले। पाकिस्तानी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली पाकिस्तानी महिला टीम की केवल चार खिलाड़ी ही दोहरे अंक के स्कोर तक पहुंच सकीं। सिदरा अमीन 25 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। उनके अलावा फातिमा सना ने नााबद 22, तुबा हसन ने 22 और मुनीबा अली ने 11 रन बनाये। पारी के दोनों छक्के फातिमा सना ने 19वें ओवर में राधा यादव की गेंदों पर लगाये।

गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम को दूसरे ओवर में ही सफलता मिली, जब वस्त्राकर (31 रन देकर दो विकेट) ने गुल फिरोजा को आउट कर दिया। एक ओवर बाद वस्त्राकर ने दूसरी सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली को शॉर्ट गेंद पर आउट कर दिया। इस तरह पाकिस्तान का स्कोर चार ओवर में दो विकेट पर 26 रन हो गया।

भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का मौका ही नहीं दिया। ऑफ स्पिनर श्रेयंका (14 रन देकर दो विकेट) ने आलिया रियाज को मिडविकेट पर जेमिमा रोड्रिग्स के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। पाकिस्तान के लिए साझेदारी बनाना तो दूर बल्लेबाजों को रन बनाने में संघर्ष करना पड़ा।

भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाना जारी रखा। इसके बाद पाकिस्तान की कप्तान निदा डार आउट होने वाली अगली खिलाड़ी थीं, जिन्हें दीप्ति (20 रन देकर तीन विकेट) ने हेमलता के हाथों लांग ऑन पर कैच आउट कराया। दायें हाथ की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह (14 रन देकर दो विकेट) ने अपने स्पैल की अंतिम दो गेंदों पर दो विकेट झटक लिये।

उन्होंने पहले सिदरा अमीन को और फिर अगली गेंद पर इरम जावेद को पगबाधा आउट किया। इससे पाकिस्तान का स्कोर 13 ओवर में छह विकेट पर 61 रन हो गया था। इसके बाद तुबा हसन (22) और फातिमा सना (नाबाद 22) ने सातवें विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी कर पाकिस्तानी पारी आगे बढ़ाई। लेकिन यह साझेदारी तुबा हसन के आउट होने से 18वें ओवर में टूट गई। दीप्ति ने 18वें ओवर में फिर नशरा संधू के रूप में तीसरा विकेट लिया। अंत में सना ने 19वें ओवर में राधा पर दो छक्के लगाकर पाकिस्तान को 100 रन के पार पहुंचाया। (एजेंसी इनपुट के साथ)

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन