खेल

Ishan Kishan के बाद Virat Kohli का धमाका, जानिए अब कौन-कौन से नए रिकार्ड्स हुए King Kohli के नाम

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज (Bangladesh vs India 3rd ODI Match, 2022 के अंतिम  मैच में शनिवार, 10 दिसंबर को भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कई रिकार्ड्स अपने नांम किये। पहले तो सलामी बल्लेबाज़ ईशान किशन (Ishan Kishan) ने सिर्फ 126 गेंदों में डबल सेंचुरी  ठोक दी और उसके बाद भारतीय ट्रीम के टॉप आर्डर के खतरनाक बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी खतरनाक बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 91 गेंदों में सेंचुरी ठोक डाली। यह उनके वनडे इंटरनेशनल करियर की 44वीं सेंचुरी है। विराट कोहली ने 124.18 की स्ट्राइक रेट से 113 रनों की पारी खेली। उन्होंने 91 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली, जिसमें  11 चौके और 2 शानदार छक्के भी शामिल रहे।

इसके अलावा, शनिवार को जब विराट कोहली ने बल्लेबाज़ी करते हुए जैसे ही 16 रन बनाए, उनके नाम एक रिकॉर्ड दर्ज़ हो चुका था। विराट कोहली (Virat Kohli) भारत के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने बांग्लादेश की ज़मीन पर वनडे इंटरनेशनल में 1000 रन बनाये हैं। उनसे पहले भारत का कोई भी खिलाड़ी इस आंकड़े को नहीं छू सका। इसके अलावा किंग कोहली (King Kohli) समूची दुनिया के दुसरे बल्लेबाज़ हैं, जिन्होंने बांग्लादेश की ज़मीन पर 1000 रन के आंकड़े को छूआ है। उनसे पहले श्रीलंका के कुमार संगकारा (Kumar Sangakara) के नाम यह कीर्तिमान दर्ज़ था।

रिकार्ड्स बताते हैं कि श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज़ कुमार संगकारा ने बांग्लादेश के मैदानों में अपने करियर में कुल खेले 21 वनडे मैचों में 52.25 की एवरेज से कुल 1045 रन बनाए हैं। जिसमें उनकी 3 सेंचुरी और 10 हाफ सेंचुरी शामिल रही हैं। शनिवार को विराट कोहली ने उस आंकड़े को भी पार कर लिया। अब विराट कोहली के नाम 1097 रन हो चुके हैं।

गौरतलब है कि, विराट कोहली के करियर में बांग्लादेश ऐसा तीसरा देश हैंजिसकी ज़मीन पर उन्होंने 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। बांग्लादेश से पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मैदानों में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इस आंकड़े को पार किया है। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक 1327 रन और इंग्लैंड में 1349 रन अपने खाते में जोड़े हैं।

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट

1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर