विनेश फोगाट (सौजन्य-एक्स) 
खेल

भारत लौटते ही विनेश फोगाट को मिला 16 करोड़ से अधिक इनाम! पति सोमवीर राठी ने बताई पूरी सच्चाई

विनेश फोगाट जब से भारत वापस आई हैं, जब से सोशल मीडिया पर ये चर्चा हो रही है कि उन्हें इनाम के तौर पर 16 करोड़ से ज्यादा रुपए अब तक मिल चुके हैं। ऐसे में अब विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी ने पूरी सच्चाई बताई है।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के 117 एथलीट्स गए थे। जहां सबने अपना बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन मेडल केवल 6 खिलाड़ी ही जीत पाए। हालांकि भारत को सातवां पदक गोल्ड या सिल्वर मिल सकता था, लेकिन भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट फाइनल मुकाबले से पहले ही डिस्क्वालीफाई हो गईं, जिसकी वजह से वह पदक जीतने से चूक गईं। लेकिन अब ऐसा दावा किया जा रहा है कि भारत लौटते ही उन्हें अब तक 16 करोड़ से ज्यादा की इनामी राशि मिल चुकी है। ऐसे में उनके पति सोमवीर राठी ने इसकी पूरी सच्चाई बताई है।

दरअसल, विनेश फोगाट का फाइनल मुकाबले से पहले 100 ग्राम वजन ज्यादा था, जिसकी वजह से उन्हें डिस्क्वालीफाई कर दिया गया था। हालांकि उन्होंने बाद में फिर कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में अपील की और मांग की थी कि उन्हें संयुक्त रजत पदक दिया जाए। लेकिन उनकी इस अपील को भी खारिज कर दिया गया। वह भले ही मेडल नहीं जीत पाईं, लेकिन जब वह पेरिस से भारत वापस लौटीं, तब उनका भव्य स्वागत हुआ। जिसके बाद यह भी कहा गया कि उन्हें करोड़ों रुपए इनाम में मिले हैं।

विनेश फोगाट जब से भारत वापस आई हैं, जब से सोशल मीडिया पर ये चर्चा हो रही है कि उन्हें इनाम के तौर पर 16 करोड़ से ज्यादा रुपए अब तक मिल चुके हैं। ऐसे में अब विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी ने पूरी सच्चाई बताई है। उन्होंने इस दावे का खंडन किया है और झूठी खबर फैलाने से बचने को कहा है।

सोमवीर राठी ने एक्स पर लिखा, ''निम्नलिखित संस्थाओं, व्यापारियों, कंपनियों और पार्टियों द्वारा विनेश फोगाट को कोई धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। आप सभी हमारे शुभचिंतक लोग हैं, कृपया झूठी खबरें ना फ़ैलाएं। इससे हमारा नुकसान तो होगा ही। सामाजिक मूल्यों का भी नुकसान होगा।''

जानकारी के लिए बता दें कि भारत के 6 एथलीट्स ने पेरिस ओलंपिक में मेडल दिलाए हैं। जिसमें से 1 सिल्वर मेडल और 5 कांस्य पदक हैं। नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता, मनु भाकर ने कांस्य और मिक्स्ड में सरबजोत के साथ फिर से कांस्य, स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज, अमन सहरावत ने भी ब्रॉन्ज और हॉकी टीम ने भी कांस्य पदक जीता है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज