PIC: Unmukt Chand/Twitter 
खेल

उन्मुक्त चंद के आंख में आई गहरी चोट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: साल 2012 में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप (Under-19 World Cup) अपने नाम किया था। उस समय टीम इंडिया की कमान उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand) के हाथों में थी, उन्हीं की कप्तानी में टीम इंडिया ने अंडर-19 विश्व कप का यह ख़िताब अपने नाम किया। लेकिन, अब पता चला है कि, उन्मुक्त चोटिल हो गए हैं। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर की है। 

दरअसल, उन्मुक्त चंद को आंखों में गहरी चोट (Unmukt Chand Eye Injury) आई है। यह चोट उन्हें क्रिकेट खेलते हुए लगी है। उन्मुक्त ने अपने ट्विटर पर अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनकी एक आंख सूजी हुई और बंद नज़र आ रही है। उन्मुक्त की तस्वीर देखकर ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि, उनकी यह चोट कितनी गहरी होगी। 

https://twitter.com/UnmuktChand9/status/1576092211393220609

सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर कर उन्मुक्त ने कैप्शन में लिखा, 'एक एथलीट के लिए सफर कभी आसान नहीं होता। कई बार आप विजेता बनकर घर लौटते हैं और कई बार निराश होकर। कई दिन ऐसे भी होते हैं, जब आप चोट और खरोंच के साथ घर लौटते हैं। भगवान का शुक्रगुजार हूं कि एक संभावित आपदा से बच गया। खूब खेलें लेकिन सुरक्षा के साथ। यहां बहुत ही बारीक रेखा होती है। शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।'

बता दें कि, 29 वर्षीय उन्मुक्त चंद ने पिछले साल भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्हें IPL और घरेलू क्रिकेट में मौके नहीं मिल रहे थे, जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा फैसला लिया था। उन्होंने यूएस में मेजर लीग क्रिकेट में तीन साल की डील साइन की है। साथ ही इस साल उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में भी भाग लिया था। वह ऐसे पहले भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने बिग बैश लीग में डेब्यू किया है। 

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच