आज शनिवार, 13 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में , Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants के बीच (SRH vs LSG IPL 2023 Rajiv Gandhi International Cricket Stadium Hyderabad) भिड़ंत होगी। टॉस दोपहर 3 बजे होगा और मुकाबला आधा घंटे बाद शाम 3:30 बजे आरंभ होगा।
गौरतलब है कि IPL 2023 के ताज़ा सीजन में सनराईजर्स हैदराबाद ने अब तक कुल खेले 10 मैचों में 4 में जीत हासिल की और 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। IPL 2023 के प्वॉइंट्स टेबल में 8 प्वाइंट्स और -0.472 के नेट रन रेट के साथ 9वें पायदान पर है।
जबकि, Lucknow Super Giants की की टीम ने अब तक खेले कुल 11 मैचों में 5 में जीत हासिल की है और 5 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है, और एक मैच बेनतीजा रहा। IPL 2023 Points Table में LSG की टीम 11 पॉइंट और +0.294 नेट रन रेट के साथ 5वें नंबर पर है।
आइए जानें दोनों टीमों में शामिल खिलाड़ियों के नाम-
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG Lucknow Super Giants IPL 2023 Team)
केएल राहुल (KL Rahul Captain), आयुष बडोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, निकोलस पूरन, जयदेव उनादकट, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, डेनियल सैम्स, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, नवीन उल हक, युद्धवीर चरक।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH Sunrisers Hyderabad IPL 2023 Team)
अब्दुल समद, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, एडेन मार्कराम, मार्को जानसन, ग्लेन फिलिप्स, फजलहक फारूकी, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे , विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र सिंह यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसेन, अनमोलप्रीत सिंह।
-विनय कुमार