खेल

IND vs AUS Nagpur Test मैच में नहीं खेलेगा ऑस्ट्रेलिया का यह धुरंधर ऑल-राउंडर, जानिए इसकी असली वजह

नवभारत डेस्क

ऑस्ट्रेलिया भारत के दौरे पर आ रही है। इस दौरे में खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के नागपुर टेस्ट में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑल-राउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) नहीं खेल पाएंगे। ताज़ा खबर ये है कि उनकी उंगली की चोट अभी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई है, जिसकी वजह से 9 से 13 फरवरी के बीच नागपुर टेस्ट में उनके खेलने की संभावना नहीं है।  

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई हालिया सीरीज के दौरान कैमरन ग्रीन (Cameron Green Injury) को इंजरी हुई थी, जिसके बाद उनकी उंगली की सर्जरी हुई। यूं भी उन्होंने नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है,  लेकिन अभी बोलिंग नहीं कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया की टीम कैमरन ग्रीन की मेडिकल रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है। यदि वे पूरी तरह ठीक नहीं हुए तो भारत के दौरे में कुछेक मैच नहीं खेल पाएंगे। इंतजार है। अगर वह पूरी तरह से ठीक नहीं हुए तो भारत के दौरे में वे कुछेक मैच नहीं खेल पाएंगे। एंड्रयू मैकडॉनल्ड (Andrew McDonald Coach Australia) ने इस मामले।पर अपने स्टेटमेंट में कहा, “फिलहाल वे (Cameron Green) जिस स्थिति में है, उनका सबसे बड़ा चैलेंज बोलिंग है। आत्मविश्वास पाना सबसे अहम बात है। उसे पहले टेस्ट मैच के लिए तैयार होने को लेकर कुछ सवाल महत्वपूर्ण हैं।" 

उन्होंने कहा “हम उनकी बैटिंग को पहले तवज्जो देते हैं। और, यकीनन वे हमारे टॉप 6 में से एक बैटर हैं। हम उनकी सराहना करते हैं, कि उनकी बोलिंग टीम के लिए एक बोनस है। एक शानदार बोनस।”

अब अगर कैमरन ग्रीन (Cameron Green) भारत के दौरे के शुरुआती मैच में बोलिंग करने या खेलने को लेकर ही तैयार नहीं होंगे, तो उस हाल में ऑस्ट्रेलिया टीम को यह तय करना पड़ेगा कि वह 2 स्पिन और 2 फ़ास्ट बोलर्स के साथ मैदान में उतरे। यूं तो ऑस्ट्रेलिया के कोच मैकडॉनल्ड (Andrew McDonald Coach Australia) ने 3 स्पिन गेंदबाजों को लेकर खेलने से मना किया है।

-विनय कुमार

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट