खेल

WPL 2023 की सबसे ज़्यादा 50 लाख रुपए की बेस प्राइस में शामिल हैं इन भारतीय महिला खिलाड़ियों के नाम, जानिए 14 विदेशी खिलाड़ी कौन, नीलामी आज दोपहर 2.30 बजे

नवभारत डेस्क

विनय कुमार

नई दिल्ली: आज दोपहर 2.30 बजे Women's Premier League , 2023 (WPL 2023) के पहले सीजन के लिए मुंबई में खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इस नीलमाई में कुछ ऐसी खिलाड़ी हैं, जो भारी कीमत की बोली पर फ्रेंचाइजी टीम की तरफ से खरीदी जा सकती हैं। आइए जानें कुछ ऐसी खिलाड़ियों के नाम और उनके आंकड़े ,-

1. स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana)

स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट की धुरंधर खिलाड़ियों में शुमार हैं। वो WBBL और The Hundred में खेल चुकी हैं। The Hundred Tournament में उन्होंने 151.79 की स्‍ट्राइक रेट से 200 से ज्यादा रन बनाए हैं।  उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। बेशक, इस नीलामी में हिस्सा ले रही पांचों टीम की नजर उन पर रहेगी।

एलिसा हीली 

ऑस्ट्रेलिया की बेहतरीन खिलाड़ी एलिसा हीली एक शानदार ऑल-राउंडर हैं। उन पर भी बड़ी बोलियां लगने की पूरी उम्मीद है।

शेफाली वर्मा (Shefali Verma)

Shefali Verma को टीम इंडिया का सहवाग कहा जाता है।  उनकी कप्तानी में भारत ने पहला   U-19 Women's World Cup जीता था।

मरीज़ान काप

विदेशी खिलाड़ियों में साउथ अफ़्रीका की मरीज़ान काप भारी रकम में खरीदी जा सकती हैं।  

50 लाख की बेस प्राइस में शामिल टॉप धुरंधरों के नाम  

गौरतलब है कि इस नीलामी में सबसे ज्यादा बेस प्राइस की कैटेगरी 50 लाख रुपए है। इस बेस प्राइस में कुल 24 खिलाड़ियों के नाम हैं, जिसमें 10 भारतीय और 14 विदेशी हैं। भारतीय खिलाड़ियों में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा, पूजा वस्त्राकर, ऋचा घोष, स्नेह राणा और मेघना सिंह के नाम शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर, एलिस पेरी, मेग लेनिंग, एलिसा हीली, जेस जोनासेन और डार्सी ब्राउन के नाम हैं। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन, नेट स्कीवर, डेनियल याट और कैथरीन स्कीवर के नाम दर्ज़ हैं। न्यूजीलैंड से सोफी डिवाइन, साउथ अफ्रीका से सिनालो जाफ्ता, वेस्ट इंडीज की डियांड्रा डॉटिन और जिम्बाब्वे से लॉरिन फिरी इस बेस प्राइस में शामिल हैं। 

आपको याद दिला दें कि नीलामी दोपहर 2.30 बजे से आरंभ होगी। इस नीलामी का सीधा प्रसारण Sports 18 टीवी चैनल पर होगा और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Gio Cinema ऐप पर होगी।

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट