आज शाम IND vs NZ T20I Series के 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला होगा। यह भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे आरंभ होगी। आज के मैच में कई रिकॉर्ड्स बनने की संभावना है।
गौरतलब है कि इस सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराया था। उसके बाद लखनऊ में खेले गए दूसरे लो स्कोरिंग मैच में भारत ने बेहद रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को धूल चटाई और सीरीज 1-1 से बराबर कर लिया। आज अहमदाबाद में खेला जाने वाला मैच निर्णायक होगा। आइए जानें आज के मैच में अंतरराष्ट्रीय T20 Cricket में कितने और कैसे बड़े रिकॉर्ड्स बनने की संभावना है।
- आज का मैच न्यूज़ीलैंड के घातक स्पिन गेंदबाज़ मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) के करियर का 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। खेलने से एक खेल दूर
- भारत के खतरनाक स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) T20I Cricket में आज 50 विकेट का आंकड़ा छू सकते हैं। विकेटों किनिस हाफ सेंचुरी को पूरा करने के लिए उन्हें सिर्फ़ 4 विकेट की जरूरत है।
- न्यूज़ीलैंड ने जानदार खिलाड़ीमाइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) भी आज इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने करियर के 50 विकेट पूरा कर सकते हैं। उन्हें केवल 2 विकेट की जरूरत होगी
- भारत के महामारक बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) आज T20 Cricket में 1 चौका ठोकते ही 150 चौके पूरे कर लेंगे।
- यदि, आज सूर्यकुमार यादव के बल्ले से आज 6 छक्के निकल गए, तो T20 Cricket में उनकी छक्कों की सेंचुरी पूरी हो जाएगी।
- आज अगर ईशान किशन (Ishan Kishan Wicket-keeper Batter) खेले गए और उनके बल्ले से 4 छक्के निकल गए, तो T20 Cricket में उनकी छक्कों की हाफ सेंचुरी बन जाएगी।
- ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) आज T20I Cricket में को चौके की सेंचुरी लगा सकते हैं। उन्हें 100 चौके पूरे करने के लिए सिर्फ 5 चौके चाहिए।
- यदि आज न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ फिन एलेन (Finn Allen) 2 छक्के ठोक देते हैं, तो क्रिकेट के ऑल फॉर्मेट्स में उनकी छक्कों की हाफ सेंचुरी हो जाएगी।