File Photo 
खेल

Australia में Team India की करारी हार, जानिए भारत के कौन-कौन महारथी रहे नाकाम

किर्तेश ढोबले

- विनय कुमार

भारत और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (India vs Western Australia 2022) के खिलाफ पर्थ में खेले गए दूसरे प्रैक्टिस मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजों की हवा निकल गई। इस मुकाबले में भारत को 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 

गौरतलब है कि आज के मैच में वेस्टर्न ऑस्टेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए खेलते 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज़ी के सामने घुटने टेक दिए और 20 ओवर में 132 रन ही बना पाई।

टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन ने धारदार गेंद करते हुए 3 विकेट चटकाए। लेकिन, बल्लेबाज़ी में भारत के बल्लेबाज़ फिसड्डी साबित हुए। सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) के अलावा कोई और भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया। केएल राहुल ने 65 गेंदों में 74 रनों की बेहतरीन पारी पारी खेली। 

उधर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की तरफ से निक हॉब्सन ने अपनी टीम की तरफ से 41 गेंदों में 64 रन बनाए। वे आज वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इस मुकाबले में दिनेश कार्तिक भी 10 रन बनाकर चलते बने। हार्दिक पांड्या का बल्ला भी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के सामने पस्त नजर आया। वो भी17 रन ही बना पाए। गौरतलब है कि, पहले वार्मअप मैच में भारत ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया था। लेकिन, दूसरे मुकाबले में आज उसे शिकस्त झेलनी पड़ी।

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत